हरयाणा 8 फ़रवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राज्यभर के सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निदेशालय ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (DEEO) को निर्देश देते हुए कहा है कि परीक्षाएं मार्च 2026 में निर्धारित तिथियों के अनुसार करवाई जाएं।
जारी आदेश के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाएं शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएंगी। वहीं जो विद्यार्थी परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहेंगे, उनके लिए अप्रैल 2026 में पूरक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।तिथि सूची के अनुसार, कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की मुख्य विषयों की परीक्षाएं 13 मार्च से 18 मार्च 2026 तक चलेंगी। इन कक्षाओं में भाषा, गणित और पर्यावरण जैसे विषयों की परीक्षा निर्धारित की गई है।वहीं कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 11 मार्च से 18 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी। इन कक्षाओं में भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अन्य वैकल्पिक विषयों की परीक्षा शामिल रहेगी।निदेशालय ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा प्रक्रिया के दौरान स्कूलों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं। साथ ही स्कूल प्रमुखों को विद्यार्थियों और अभिभावकों को समय पर सूचना देने के आदेश दिए गए हैं।शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे, ताकि नए सत्र की तैयारी समय पर शुरू की जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंचकूला नगर निगम चुनाव जनरल सीट ने बढ़ाया सियासी तापमान, मेयर पद के लिए दावेदारों में घमासान

हरियाणा 22 जनवरी (जगदीश कुमार ) पंचकूला नगर निगम के महापौर पद…
Share to :

पंचकूला में भाजपा ने जारी किया निकाय चुनाव का संकल्प पत्र, कई नेताओं ने थामा पार्टी का दामन

दैनिक खबरनामा 29 अप्रैल 2026 हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर सियासी…
Share to :

कुरुक्षेत्र में ससुर ने की आत्महत्या पुत्रवधू व उसके रिश्तेदारों पर उत्पीड़न के आरोप, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो

दैनिक खबरनामा 3 मई 2026 हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एक व्यक्ति…
Share to :

हरियाणा मंडियों में फसल सत्यापन बना बड़ी परेशानी गेटपास में अड़चन, कंट्रोल रूम पर 70% कॉल इसी मुद्दे पर

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 हरियाणा में रबी फसलों की खरीद के…
Share to :