जयपुर 4जनवरी(दैनिक खबरनामा)नाहरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुरा गांव में आपसी विवाद के चलते एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान राधेश्याम पुत्र जमनालाल गुर्जर के रूप में की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आपसी कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक रूप ले बैठा, जिसमें राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल घायल अवस्था में राधेश्याम को नाहरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह जमीनी विवाद बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक का गांव में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो इस दर्दनाक घटना का कारण बना। घटना की सूचना मिलते ही नाहरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर लिया है। वहीं, परिजनों द्वारा लिखित रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।नाहरगढ़ थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जालंधर सिटी यार्ड में मरम्मत कार्य से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द व डायवर्ट

पंजाब 16 जनवरी (दैनिक खबरनामा) पंजाब लुधियाना अमृतसर जालंधर रेल खंड पर…
Share to :

नागौरी समाज ने ASI बने इमरान खान का किया भव्य स्वागत

राजस्थान 17 जनवरी(दैनिक खबरनामा) राजस्थान मालपुरा देवली थाना क्षेत्र में हेड कांस्टेबल…
Share to :

राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनावों पर सवाल: टालमटोल के बीच शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर प्रश्न

जयपुर 2 जनवरी (दैनिक खबरनामा )राजस्थान विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लगातार छात्रसंघ चुनावों…
Share to :

Bhagwant Mann का जंतर-मंतर से हुंकार लिए 2027 में पंजाब से 100 सीटें, ‘आप’ के साथ खड़ा पूरा प्रदेश

नई दिल्ली 3 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली के…
Share to :