नई दिल्ली 3 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर Arvind Kejriwal के नेतृत्व में आयोजित रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में तानाशाही राजनीति को बदलने की लड़ाई में पंजाब आम आदमी पार्टी के साथ चट्टान की तरह खड़ा है और 2027 में राज्य की जनता ‘आप’ को 100 सीटों का तोहफा देगी।वर्चुअली संबोधित करते हुए मान ने कहा कि जब-जब आम आदमी पार्टी पर संकट आया है, वह दोगुनी-चौगुनी ताकत से उभरी है। जंतर-मंतर को पार्टी का जन्मस्थान बताते हुए उन्होंने कहा कि सच हमेशा जीतता है और सच बोलने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि उसे बार-बार याद नहीं रखना पड़ता, जबकि झूठ बोलने वालों को अपने बयान याद रखने पड़ते हैं।मान ने प्रधानमंत्री Narendra Modi पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले जीएसटी और बढ़ती तेल कीमतों का विरोध किया जाता था, लेकिन बाद में इन्हें ही मास्टर स्ट्रोक बताया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पंजाब के खिलाफ है और आरडीएफ व जीएसटी समेत पंजाब के हक का करोड़ों रुपये रोककर बैठी है।सीएम मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने देश की राजनीति का एजेंडा बदल दिया है। अब अन्य पार्टियां भी अपने घोषणापत्र में स्कूल, अस्पताल, बिजली, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के कारण निजी संस्थानों के हित प्रभावित हुए, जिसके चलते पार्टी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई।उन्होंने कहा कि देश में सजा भले कम हो, लेकिन अदालतों के चक्कर लगाना ही सबसे बड़ी सजा बन जाता है। पार्टी के कठिन दौर को याद करते हुए मान ने जालंधर उपचुनाव का जिक्र किया और बताया कि शीर्ष नेतृत्व के जेल में होने के बावजूद बैकअप टीम ने मजबूती से काम किया और जीत हासिल की।मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, Manish Sisodia समेत पूरी आम आदमी पार्टी देश की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है और नफरत व झूठ की राजनीति को खत्म करने के लिए आगे बढ़ रही है।
You May Also Like
बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक
- Editorial Team
- June 3, 2026
मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया
- Editorial Team
- June 3, 2026
अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी
- Editorial Team
- June 3, 2026
CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित
- Editorial Team
- June 2, 2026