दैनिक खबरनामा। न्यू चंडीगढ़, 11 अक्टूबर: ओमेक्स द लेक सोसाइटी, न्यू चंडीगढ़ में शनिवार को शारदीय नवरात्रि पर्व की धूमधाम से शुरुआत हुई। सोसाइटी के निवासियों ने मां दुर्गा के आशीर्वाद से नवरात्रि उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर माता रानी की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और सोसाइटी के कल्याण के साथ-साथ विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने माता के लिए आकर्षक दरबार सजाया। पूजा-अर्चना, आरती और भक्ति भजनों के बाद सभी उपस्थित लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन पूरे नौ दिनों तक चलेगा। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन शाम के समय भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा निवासियों के मनोरंजन के लिए रोजाना गरबा नृत्य का भी कार्यक्रम तय किया गया है।

इस आयोजन को सफल बनाने में सोसाइटी की महिला सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही। सजावट से लेकर पूजा की तैयारियों और अन्य व्यवस्थाओं तक में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और अपने उत्साह से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

नवरात्रि के अंतिम दिन समापन समारोह के मौके पर माता के भंडारे और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने तीर्थ यात्रा योजना में दखल से किया इंकार, कहा नीतिगत फैसलों में हस्तक्षेप सीमित

दैनिक खबरनामा 31 मार्च 2026 पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना…

ट्राई-सिटी में पहली बार स्कूल परिसर में ड्रोन शो, सेंट पीटर्स स्कूल में AI-रोबोटिक्स लैब की भी शुरुआत

चंडीगढ़ 24 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंडरी…

सेना ने पंजाब का 125 मीट्रिक टन वेरका दूध पाउडर लौटाया, सैंपल फेल होने पर सियासत गरम

दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 चंडीगढ़ से सामने आए एक बड़े मामले…

चंडीगढ़ पुलिस की कार्रवाई पर उच्च न्यायालय सख्त, पुराने जमीन विवाद की जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपी

दैनिक ख़बरनामा । चंडीगढ़ 27 मई:  पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने चंडीगढ़…