दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित लीजर वैली में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। रविवार सुबह यहां वॉकिंग ट्रैक पर एक ग्रे रंग की क्रेटा कार दौड़ती नजर आई, जहां आमतौर पर लोग सैर और एक्सरसाइज करने आते हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार कुछ समय तक ट्रैक पर चलती रही और फिर चालक उसे लेकर बाहर निकल गया। हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर चंडीगढ़ पुलिस का हेडक्वार्टर और सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन मौजूद है, इसके बावजूद पुलिस को इस घटना की भनक तक नहीं लगी।घटना का करीब 17 सेकंड का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में PB65BM-9156 नंबर की कार दिखाई दे रही है, जिसमें दो लोग सवार थे।
मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और सेक्टर-3 थाना पुलिस ने वाहन का नंबर ट्रेस कर उसकी जानकारी जुटाई। सोशल मीडिया पर एक यूजर द्वारा कार्रवाई की मांग करने पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने जवाब दिया कि ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत देनी चाहिए, ताकि मौके पर ही कार्रवाई की जा सके।
वहीं, कार चालक का दावा है कि उसके पास लीजर वैली में वाहन चलाने की अनुमति थी। हालांकि प्रशासन ने इस दावे को खारिज कर दिया है। पुलिस ने चालक को परमिशन से जुड़े दस्तावेजों के साथ थाने में पेश होने के निर्देश दिए हैं और मामले की जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :