मुंबई 13 जनवरी ( दैनिक खबरनामा) मुंबई आवारा कुत्तों को लेकर जारी बहस के बीच बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने एक बड़ा और मानवीय कदम उठाया है। उन्होंने ऐलान किया है कि वह आवारा कुत्तों की देखभाल और संरक्षण के लिए अपनी 10 एकड़ ज़मीन दान करने को तैयार हैं। साथ ही मीका सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि कोई भी ऐसा फैसला न लिया जाए, जिससे आवारा कुत्तों को परेशानी का सामना करना पड़े।दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आवारा कुत्तों के काटने और सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों पर चिंता जताते हुए उन्हें शहरों से हटाकर शेल्टर होम में भेजने को लेकर टिप्पणी की थी। इसी संदर्भ में मीका सिंह ने रविवार को अपने आधिकारिक X अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए कोर्ट से संवेदनशील रुख अपनाने की अपील की।मीका सिंह ने लिखा,मीका सिंह भारत के माननीय सुप्रीम कोर्ट से विनम्र अनुरोध करते हैं कि कुत्तों की भलाई को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी निर्णय से बचा जाए।”उन्होंने आगे कहा“मेरे पास पर्याप्त जमीन उपलब्ध है और मैं आवारा कुत्तों की देखभाल व रहने के लिए 10 एकड़ जमीन देने को तैयार हूं। मेरी सिर्फ यही विनती है कि उनकी देखरेख के लिए सही स्टाफ और जिम्मेदार लोग उपलब्ध कराए जाएं। मैं शेल्टर बनाने से लेकर उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और अच्छे जीवन से जुड़ी सभी ज़रूरतों के लिए अपनी जमीन देने को तैयार हूं।”क्या है आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का रुख हाल के दिनों में देश के कई हिस्सों में आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आई हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान कहा था कि आवारा कुत्तों को शहरों से हटाकर शेल्टर होम में भेजा जाना चाहिए। कोर्ट ने यह भी माना कि आवारा कुत्ते कई बार सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।
हालांकि, इस टिप्पणी के बाद देशभर में इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई पशु प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने इसका विरोध किया, जबकि कुछ लोगों ने इस फैसले को जरूरी बताया। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उसने कुत्तों को पूरी तरह सड़कों से हटाने का कोई अंतिम आदेश नहीं दिया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया

दैनिक खबरनामा ब्यूरो. नई दिल्ली, 3 जून 2026: राजधानी दिल्ली के मालवीय…
Share to :

अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी

दैनिक खबरनामा। अहमदाबाद, 3 जून : गुजरात के अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ…
Share to :

CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 2 जून :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)…
Share to :