राजस्थान 6 जनवरी (दैनिक खबरनामा)बजरंग सेना संगठन को राजस्थान में और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता एवं निर्भय सिंह (राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष) द्वारा राकेश कुमार मीणा को राजस्थान प्रदेश महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया। इस मनोनयन की घोषणा संगठनात्मक बैठक के दौरान की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान प्रदेश संगठन मंत्री अर्जुन सिंह भाटी, विनोद अहारी, जिला अध्यक्ष उदयपुर महिपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष गोगुंदा सज्जन सिंह परिहार, सायरा प्रभारी अर्जुन लाल कुमावत, देवीलाल तराल सहित कई समाजसेवी और संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। सभी ने राकेश कुमार मीणा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और जनहित के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि राकेश कुमार मीणा अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के बल पर राजस्थान में बजरंग सेना को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे।प्रदेशाध्यक्ष निर्भय सिंह ने कहा कि प्रदेश महामंत्री के रूप में राकेश कुमार मीणा संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने, युवाओं को जोड़ने और संगठन की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर संगठन के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कार्य करें।नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार मीणा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा संगठन को प्रदेशभर में मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
You May Also Like
बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक
- Editorial Team
- June 3, 2026
मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया
- Editorial Team
- June 3, 2026
अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी
- Editorial Team
- June 3, 2026
CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित
- Editorial Team
- June 2, 2026