उत्तराखंड 5 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) उत्तराखंड के देहरादून: उत्तराखंड ने पर्यटन क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। राज्य गठन (2000) के बाद पहली बार उत्तराखंड में सालाना पर्यटकों की संख्या 6 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में कुल 6,03,21,194 पर्यटक और श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचे। इनमें 1,92,533 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।पर्यटकों की संख्या के मामले में हरिद्वार सबसे आगे रहा, जहां 3.42 करोड़ श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे। वहीं राजधानी देहरादून दूसरे स्थान पर रहा, जहां 67.35 लाख पर्यटक आए। इसके अलावा टिहरी में 53.29 लाख पर्यटकों ने यात्रा की।पर्यटन एवं धार्मिक मामलों के मंत्री सतपाल महाराज ने इस उपलब्धि का श्रेय राज्य सरकार की सक्रिय नीतियों को दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड पर्यटन को नई दिशा मिली है। सरकार ने विकास योजनाओं के साथ-साथ तीर्थ स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं और ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया है।मंत्री ने बेहतर सुरक्षा व्यवस्था को भी इस सफलता का बड़ा कारण बताया। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों का रिकॉर्ड टूटना बेहतर सुरक्षा, सुविधाओं और व्यवस्थाओं का प्रमाण है।हालांकि कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है। सामाजिक कार्यकर्ता और एनजीओ सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटीज के संस्थापक अणूप नौटियाल ने कहा कि 6 करोड़ का आंकड़ा कम हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री भी कई बार 8 से 10 करोड़ की फ्लोटिंग आबादी की बात कर चुके हैं। अगर कांवड़ यात्रा में 5 करोड़, चारधाम यात्रा में 50 लाख, और पूर्णागिरी मेले में 30 लाख श्रद्धालुओं को जोड़ें, तो मसूरी, नैनीताल और कॉर्बेट जैसे स्थलों के पर्यटकों को मिलाकर यह आंकड़ा 10 करोड़ से अधिक हो सकता है।वहीं होटल और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की मांग कर रहे हैं। अल्मोड़ा होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा ने कहा कि पर्यटन को अधिक व्यवस्थित बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भीड़ को नैनीताल और मसूरी जैसे अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों से हटाकर कौसानी और जागेश्वर जैसे शांत और ऑफबीट स्थलों की ओर मोड़ा जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कैंची धाम के पास ट्रैफिक अव्यवस्था को बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि इससे अल्मोड़ा और कौसानी पर्यटन प्रभावित हो रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज CM मान के आवास पर दोपहर 12 बजे मीटिंग, मनरेगा स्पेशल सेशन पर बनेगी रणनीति

चंडीगढ़ 29 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब सरकार की कैबिनेट की अहम बैठक आज…
Share to :

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शिनबॉम ने संसद से मंजूरी के बाद भारत, चीन समेत कई एशियाई देशों पर 50 फ़ीसदी तक टैरिफ़ लगाने का एलान किया.

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शिनबॉम ने संसद से मंजूरी के बाद भारत,…
Share to :

माघ मेला 2026 पौष पूर्णिमा पर कम भीड़ के चलते प्रयागराज के प्रमुख रेलवे स्टेशनों से हटाई गईं महाकुंभ जैसी पाबंदियां

उत्तर प्रदेश 5 जनवरी ( दैनिक खबरनामा) प्रयागराज माघ मेला 2026 के…
Share to :

गुजरात SEZ से ली गई बिजली पर अडानी पावर को कस्टम ड्यूटी से राहत, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

नई दिल्ली 5 जनवरी( दैनिक खबरनामा)सुप्रीम कोर्ट ने अडानी पावर लिमिटेड को…
Share to :