नई दिल्ली 9 जनवरी( दैनिक खबरनामा )उत्तर भारत में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। तेज़ सर्द हवाओं ने ठंड को और अधिक बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।हरियाणा का हाल हरियाणा में सिरसा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इसके अलावा नारनौल: 4.5 डिग्रीभिवानी: 5 डिग्री हिसार: 5.1 डिग्री करनाल: 5.8 डिग्री रोहतक: 6 डिग्री अंबाला: 6.4 डिग्री फरीदाबाद: 6.8 डिग्री सेल्सियसपंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा
पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा शहर रहा, जहां पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। अन्य शहरों में न्यूनतम तापमान गुरदासपुर: 4.8 डिग्री अमृतसर: 6.3 डिग्री लुधियाना: 6.2 डिग्री पटियाला: 5.4 डिग्री फरीदकोट: 7.6 डिग्री सेल्सियस हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी सुबह
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को इस सर्दी की अब तक की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 2.3 डिग्री कम है।सुबह के समय शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश (ट्रेस रेन) भी दर्ज की गई, जिससे ठंड और बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार अक्षरधाम, लोधी रोड, नेहरू स्टेडियम, आर.के. पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, तुगलकाबाद, इग्नू, आयानगर और डेरामंडी में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।ठंड का असर रहेगा जारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में ठंड और शीतलहर की स्थिति 15 जनवरी तक बनी रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

श्रीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन लश्कर-ए-तैयबा के अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 2 पाकिस्तानी समेत 5 गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा 7 मार्च 20206श्रीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित…

ईरान युद्ध के असर से खाद्य तेल महंगा सरसों व रिफाइंड 30 रुपये, पॉम ऑयल 15 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा

दैनिक खबर नामक 11 मार्च 2026 ईरान में चल रहे युद्ध के…

मोल्दोवा बॉर्डर पर पकड़ा गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमृतपाल उर्फ अमृत दलम

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 पंजाब पुलिस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी…

बसवा में ओपन सेमी शूटिंग प्रतियोगिता 2025 का भव्य समापन, 27 टीमों ने लिया भाग

राजस्थान 29 दिसम्बर (जगदीश कुमार)बसवा उपखण्ड के मेघमाला क्षेत्र में हीरोज क्लब…