दैनिक खबरनामा | अमृतसर, 28 जून 2026. पंजाब की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में रविवार को अमृतसर से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘एक शाम भगवान शिव जी के नाम’ भजन संध्या में हजारों श्रद्धालुओं के बीच शामिल होकर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली कई नई योजनाओं का ऐलान किया।

सबसे बड़ी घोषणा अमृतसर में भगवान वाल्मीकि मंदिर के निकट माता सीता (माता जानकी) और लव-कुश को समर्पित एक भव्य मंदिर के निर्माण की रही। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह मंदिर केवल पंजाब ही नहीं, बल्कि देश-विदेश के करोड़ों राम भक्तों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि की तपोभूमि और लव-कुश की जन्मस्थली होने के कारण अमृतसर का धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ जाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की धरती सदैव भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द और आस्था का संदेश देती रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस भव्य मंदिर के निर्माण में कोई कमी नहीं छोड़ेगी और इसे विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि एक अगस्त से पूरे पंजाब में ‘हमारे राम’ नामक भव्य नाट्य प्रस्तुति का मंचन किया जाएगा। भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित इस नाटक में राम और रावण के बीच ऐसे संवाद और प्रसंग दिखाए जाएंगे, जिन्हें दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। उन्होंने बताया कि पंजाब के लोगों के लिए यह प्रस्तुति पूरी तरह निःशुल्क होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का विस्तार करते हुए अब श्रद्धालुओं को खाटू श्याम, सालासर बालाजी, हरिद्वार-ऋषिकेश, मथुरा-वृंदावन और माता नैना देवी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा भी करवाई जाएगी। सरकार यात्रा, भोजन, आवास और दर्शन की संपूर्ण व्यवस्था नि:शुल्क उपलब्ध कराएगी।

अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी कि पटियाला स्थित ऐतिहासिक काली माता मंदिर के लगभग 80 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे पुनर्विकास कार्य को सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवीनीकरण के बाद यह मंदिर उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में अपनी अलग पहचान बनाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों की आस्था का सम्मान करना लोकतांत्रिक सरकार का दायित्व है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और विकास के क्षेत्र में भी समान रूप से कार्य कर रही है।

इस अवसर पर आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव जी के नाम’ भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी की भक्ति प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरा पंडाल “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्रद्धालुओं के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश में आध्यात्मिक वातावरण को और मजबूत बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में ‘आप’ पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :