उत्तर प्रदेश 9 जनवरी(दैनिक खबरनामा)कन्नौज जिला जेल से फरार हुए दो कैदियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने दोनों कैदियों को पकड़ने वाले को 25-25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।बताया गया है कि मंगलवार को जिला जेल की दीवार फांदकर दो कैदी फरार हो गए थे। फरार कैदियों की पहचान तालग्राम निवासी अंकित और ठठिया निवासी डंपी उर्फ शिवा के रूप में हुई है। दोनों कैदी कंबल की रस्सी बनाकर जेल की दीवार पार कर भाग निकले।घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी कर दी है और फरार कैदियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर प्रदेश IAS अधिकारी अभय सिंह पर मां ने लगाए गंभीर आरोप, विभाग ने मांगा जवाब अभय सिंह ने आरोपों को बताया ‘ब्रेनवॉश’ का नतीजा

उत्तर प्रदेश 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश चित्तौड़गढ़ कैडर के…
Share to :

डीएम डॉ. अमित पाल का ग्राम केसारी में औचक निरीक्षण, बोले अब योजनाएं कागज नहीं, जमीन पर दिखें

कौशाम्बी 6 जनवरी (दैनिक खबरनामा)जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने कड़ा विकास खंड…
Share to :

टेंपो ट्रैवलर का किराया घटा, चमियाना अस्पताल जाने वाले मरीजों को राहत

उत्तराखंड 17 जनवरी (दैनिक खबरनामा) उत्तराखंड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के लिए…
Share to :

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड का अलर्ट पारा 3 डिग्री से नीचे गिरने की संभावना, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली 12 जनवरी ( दैनिक खबरनामा )दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने एक…
Share to :