नई दिल्ली 17 जनवरी (दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन,आज से शुरू लंबी दूरी की हाईटेक यात्रादेश की रेलवे व्यवस्था में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है।पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब तक वंदे भारत ट्रेनें केवल चेयर कार के रूप में चल रही थीं,लेकिन लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्लीपर संस्करण की शुरुआत की है।यह स्लीपर वंदे भारत ट्रेन 18 जनवरी से हावड़ा से कामख्या के बीच नियमित रूप से चलेगी। ट्रेन में स्लीपर, एसी-1,एसी-2 और एसी-3 कोच शामिल किए गए हैं,जिससे यात्रियों को आधुनिक और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा।आधुनिक सुविधाओं से लैस है स्लीपर वंदे भारत इस ट्रेन का इंटीरियर भारतीय संस्कृति से प्रेरित है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें ‘कवच’ ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम, इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट, और डिसइंफेक्टेंट टेक्नोलॉजी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। ड्राइवर के केबिन में भी एडवांस कंट्रोल और सुरक्षा सिस्टम लगाए गए हैं।ट्रेन का बाहरी डिजाइन एरोडायनामिक है, जिससे यह तेज गति से हवा को चीरते हुए आगे बढ़ सके। इसके अलावा, ट्रेन के दरवाजे ऑटोमैटिक होंगे,जो यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को और बेहतर बनाते हैं।अमृत भारत ट्रेनों की भी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल और असम के दो दिवसीय दौरे के दौरान रेलवे की कई बड़ी सौगातें दी गईं। इस अवसर पर दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की भी शुरुआत की गई। साथ ही, दोनों राज्यों में हजारों करोड़ रुपये की विकास।परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया।रेलवे के इस कदम से लंबी दूरी की यात्रा अब न केवल तेज होगी,बल्कि पहले से ज्यादा सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक भी बनेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :