हरियाणा 5 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) हरियाणा UPSC सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। हरियाणा के पंचकूला निवासी एकांश ढुल ने देशभर में तीसरी रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। एकांश अपने परिवार के साथ पंचकूला के सेक्टर-12A में रहते हैं। उनकी मां निर्मला ढुल एक स्कूल में प्रिंसिपल हैं, जबकि पिता कृष्ण ढुल भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं।एकांश इससे पहले भी UPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर चुके हैं। साल 2024 में उन्होंने 342वीं रैंक और 2025 में 295वीं रैंक हासिल की थी। अब तीसरी बार परीक्षा पास करते हुए उन्होंने टॉप-3 में जगह बनाई है। फिलहाल एकांश शिमला में ट्रेनिंग के लिए गए हुए हैं।रिजल्ट घोषित होने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एकांश के पिता कृष्ण ढुल को फोन कर बेटे की इस उपलब्धि पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एकांश ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है और युवाओं के लिए प्रेरणा बने हैं।एकांश के पिता कृष्ण ढुल ने बताया कि उनके बेटे का बचपन से ही एक ही सपना था—IAS अधिकारी बनना। उन्होंने कहा कि एकांश का मानना था कि प्रशासनिक सेवा में जाकर वह समाज के लिए बेहतर काम कर सकता है।उन्होंने बताया कि एकांश ने 2018 में 12वीं कक्षा पास करने के बाद से ही UPSC की तैयारी शुरू कर दी थी। खास बात यह है कि वह लगातार लंबे समय तक पढ़ाई करने के बजाय उतना ही पढ़ते थे, जितना उनका ध्यान पूरी तरह पढ़ाई में लगा रहता था। आमतौर पर वह एक बार में एक से सवा घंटे तक ही पढ़ाई करते थे।परिवार का कहना है कि एकांश की मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि आज उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षा में तीसरी रैंक हासिल कर एक नया मुकाम हासिल किया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :

जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर निर्माण में बड़ा हादसा: फरीदाबाद में क्रेन पलटी, एक मजदूर की मौत; कई के दबे होने की आशंका

दैनिक खबरनामा। फरीदाबाद, 4 जून 2026: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पनहेड़ा…
Share to :

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :