Am 11. April 2025 empfing Außenministerin Beate Meinl-Reisinger die indische Finanzministerin Nirmala Sitharaman in Wien. Foto: © BMEIA/ Michael Gruber

नई दिल्ली 1 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय बजट 2026 पेश करते हुए हरियाणा को ऐतिहासिक तोहफा दिया है। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने हरियाणा के राखीगढ़ी को देश के 15 आइकॉनिक हेरिटेज टूरिज्म स्थलों में शामिल करने की घोषणा की। इस फैसले के बाद दुनिया की सबसे प्राचीन सिंधु-सरस्वती सभ्यता के इस केंद्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने की उम्मीद है।राखीगढ़ी को मिलेगा विश्व स्तरीय पर्यटन स्वरूप वित्त मंत्री ने कहा कि राखीगढ़ी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार विशेष योजना के तहत विकास कार्य कराएगी। इसके अंतर्गत पर्यटकों की सुविधा के लिए वॉकिंग पाथवे बनाए जाएंगे। ऐतिहासिक महत्व को समझाने के लिए स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर गाइड के रूप में नियुक्त किया जाएगा। साथ ही सभ्यता और संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने के लिए यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।सरकार की प्राथमिकता में राखीगढ़ी बजट में की गई इस घोषणा से साफ है कि केंद्र सरकार राखीगढ़ी को वैश्विक धरोहर के रूप में विकसित करने को लेकर गंभीर है। पहले ही बजट 2025-26 में राखीगढ़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर के हेरिटेज सेंटर में बदलने के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा चुका है।
6000 साल पुरानी सभ्यता का जीवंत प्रमाण राखीगढ़ी को देश ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे पुरानी और विशाल सिंधु घाटी सभ्यताओं में से एक माना जाता है। यहां हुई खुदाई में 6 हजार साल पुराने मिट्टी के बर्तन, 60 से अधिक मानव कंकाल, महिलाओं के आभूषण, प्राचीन लिपि और अत्याधुनिक जल निकासी प्रणाली के प्रमाण मिले हैं। ये अवशेष इस बात का संकेत देते हैं कि हजारों वर्ष पहले भी यहां अत्यंत विकसित और संगठित सभ्यता मौजूद थी।
हरियाणा के पर्यटन को मिलेगा नया आयाम विशेषज्ञों का मानना है कि आइकॉनिक साइट का दर्जा मिलने से न सिर्फ राखीगढ़ी की वैश्विक पहचान मजबूत होगी, बल्कि हरियाणा में पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :