चंडीगढ़ 14 जनवरी( जगदीश कुमार) चंडीगढ़।मुंबई से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की एक नियमित उड़ान यात्रियों के लिए परेशानी और अफरा-तफरी का कारण बन गई। करीब 180 यात्री लगभग पांच घंटे तक आसमान में चक्कर काटते रहे, लेकिन घने कोहरे के कारण विमान चंडीगढ़ में लैंड नहीं कर सका और आखिरकार उसे वापस मुंबई लौटना पड़ा। विमान ने मंगलवार तड़के 2.19 बजे मुंबई में लैंडिंग की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंडिगो फ्लाइट 6E6715 रोजाना मुंबई से चंडीगढ़ के बीच संचालित होती है। सोमवार को यह फ्लाइट शाम 8.20 बजे मुंबई से रवाना होकर रात 10.25 बजे चंडीगढ़ पहुंचने वाली थी, लेकिन यह उड़ान एक घंटे से अधिक की देरी से रात 9.39 बजे मुंबई से रवाना हुई।
जब विमान चंडीगढ़ पहुंचा, तब घने कोहरे और बेहद कम दृश्यता के कारण रनवे बंद कर दिया गया। इसके चलते विमान को पहले डायवर्ट किया गया और बाद में यात्रियों को लेकर वापस मुंबई लौटना पड़ा। इस तरह यात्री करीब 4 घंटे 48 मिनट तक लगातार यात्रा में फंसे रहे।फ्लाइट में सवार चंडीगढ़ के चार्टर्ड अकाउंटेंट रचित गोयल ने बताया कि यात्रियों ने पहले ही एयरलाइन अधिकारियों को चंडीगढ़ में कोहरे की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। इसके बावजूद फ्लाइट को देर से ऑपरेट किया गया और फिर उसे वापस मुंबई भेज दिया गया, जिससे यात्रियों को पूरी रात सफर में बितानी पड़ी। उन्होंने बताया कि विमान में लगभग 180 यात्री सवार थे।
एक अन्य यात्री मनुज शर्मा ने बताया कि जब फ्लाइट वापस मुंबई पहुंची, तो एयरपोर्ट पर हालात काफी बिगड़ गए और यात्रियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद इंडिगो ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए उन्हें बिना अतिरिक्त शुल्क के दिल्ली भेजने की व्यवस्था की। शर्मा ने बताया कि उन्होंने सुबह 7.05 बजे मुंबई से उड़ान भरी और करीब 9 बजे दिल्ली पहुंचे। इसके बाद यात्रियों को दिल्ली से चंडीगढ़ तक टैक्सी से अपने खर्च पर सड़क मार्ग से जाना पड़ा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सेक्टर-40 में पार्षद का कार्यक्रम बना हंगामे का कारण, रेजिडेंट्स ने बीच में जताया विरोध

चंडीगढ़ 10 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के सेक्टर-40 स्थित…
Share to :

पंजाब पुलिस में 3298 पदों पर भर्ती, 10 मार्च से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

पंजाब 6 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़: पंजाब पुलिस विभाग ने…
Share to :

चंडीगढ़ के SSP सुमेर प्रताप सिंह बने DIG, ट्रैफिक और सिक्योरिटी की जिम्मेदारी जारी

दैनिक खबरनमा 11 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था संभाल…
Share to :

शीतलहर से राहत चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 22 डिग्री पहुंचा, दिन में पहाड़ी शहरों से भी रहा गर्म

चंडीगढ़ 17 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में शनिवार को…
Share to :