नई दिल्ली 5 जनवरी ( दैनिक खबरनामा ) केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के चेयरमैन रवि अग्रवाल ने आयकर विभाग के अधिकारियों से नए आयकर कानून में बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार और सक्रिय रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले नए आयकर अधिनियम के सफल क्रियान्वयन के लिए स्पष्ट सोच, समझ और उद्देश्य के साथ काम करना बेहद जरूरी है।अपने पारंपरिक नववर्ष संदेश में CBDT प्रमुख ने विभागीय कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नए कानून में संक्रमण को आसान बनाने के लिए नए नियम, प्रक्रियाएं और फॉर्म तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही अधिकारियों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण का कार्य भी पहले से ही शुरू कर दिया गया है।
रवि अग्रवाल ने 2026 को आयकर विभाग के लिए “विशेष महत्व” का वर्ष बताते हुए कहा कि यह समय अधिकारियों की तैयारी, कानून की गहरी समझ और इसके प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर साझा आत्मविश्वास सुनिश्चित करने का है। उन्होंने कहा कि 60 वर्षों से अधिक समय से लागू आयकर अधिनियम, 1961 की जगह अब नया आयकर अधिनियम लागू किया जा रहा है, जो एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव है।CBDT चेयरमैन ने अपने 1 जनवरी के पत्र में लिखा,“यह वर्ष विशेष महत्व रखता है। आयकर अधिनियम 2025 को अधिसूचित कर दिया गया है और यह 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। इसके साथ ही हम नए कानून की ओर बढ़ रहे हैं। नए नियम, प्रक्रियाएं और फॉर्म तैयार किए जा रहे हैं तथा प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण का कार्य जारी है।”समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, रवि अग्रवाल ने कहा कि वाले महीनों में अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी बेहद अहम होगी। उन्होंने जोर दिया कि प्रशिक्षण और कानून की संरचना को समझने से अधिकारी करदाताओं को सही मार्गदर्शन दे सकेंगे और नए कानून की मंशा को स्पष्ट रूप से समझा सकेंगे।उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे नए आयकर कानून को लेकर पूरी तरह से स्वयं को तैयार करें, ताकि करदाताओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो और बदलाव की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बीजापुर में नक्सलवाद को बड़ा झटका, 52 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ 16 जनवरी(दैनिक खबरनामा)छत्तीसगढ़ बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी…
Share to :

सतना में बस संचालकों पर गिरेगी गाज, RTO ने जारी किए कारण बताओ नोटिस

मध्य प्रदेश 29 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश के सतना शहर…
Share to :

उत्तराखंड होम स्टे नियमों में बड़ा बदलाव, अब केवल स्थायी निवासियों को मिलेगा योजना का लाभ

उत्तराखंड 16 जनवरी (दैनिक खबरनामा) उत्तराखंड देहरादून। पर्यटन व्यवसाय को स्थानीय लोगों…
Share to :

तेज धूल भरी आंधी से बदला रूट, डिब्रूगढ़ जाने वाली इंडिगो फ्लाइट इंफाल डायवर्ट

असम 22 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) असम के डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे…
Share to :