चंडीगढ़ 8 फरवरी 2026( जगदीश कुमार ) चंडीगढ़ में । पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि इस समझौते में देश के साथ-साथ पंजाब के किसानों, मजदूरों और उद्योगों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। जाखड़ ने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि इस डील को लेकर कई तरह की आशंकाएं थीं, लेकिन सरकार ने सभी मुद्दों का समाधान कर किसानों के हित सुरक्षित किए हैं।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जाखड़ ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर न तो मुख्यमंत्री की ओर से कोई स्पष्ट बयान आया और न ही आम आदमी पार्टी ने अपनी स्थिति स्पष्ट की। जाखड़ ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपने वीजा मामले में उलझे हुए हैं, जबकि कांग्रेस की पूरी लीडरशिप भी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है।उन्होंने कहा, “मैं पहले हिंदुस्तानी हूं, फिर पंजाबी और उसके बाद किसान हूं।” जाखड़ ने कहा कि अमेरिका में किसानों को मिलने वाली सब्सिडी के कारण पंजाब के किसानों में डर था, लेकिन भारत सरकार ने सतर्कता बरतते हुए डील को संतुलित बनाया है।इसके साथ ही जाखड़ ने हाल ही में दो IAS अधिकारियों के निलंबन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और केंद्र सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक फाइलें मंगवाकर जिम्मेदारी तय करने की मांग
You May Also Like
Postgraduate Institute of Medical Education and Research का बड़ा शोध बच्चों में एंटेरोवायरस एन्सेफलाइटिस की समय पर पहचान अब आसान
- Vishal
- February 24, 2026
चंडीगढ़ एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल को मिलेगी नई पहचान, बनेगा एविएशन सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट
- Vishal
- February 12, 2026
Chandigarh के कई स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, दो दिन में ब्लास्ट की चेतावनी से हड़कंप
- Vishal
- February 27, 2026
ओलंपियन कुलदीप सिंह भोगल ‘दीपी’ सिखलेंस 2026 में आत्मकथा लॉन्च करने पहुंचे चंडीगढ़
- Vishal
- February 23, 2026