पंजाब 8 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब मोहाली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए मोहाली के एसएसपी को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। आयोग ने एसएसपी से दो सप्ताह के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) प्रस्तुत करने को कहा है।शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि उसके रिश्तेदार (जीजा के भाई) ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और उससे पैसे भी लिए। महिला के अनुसार आरोपी ने उसके साथ जातिसूचक गालियां दीं, गर्भनिरोधक गोलियां जबरन खिलाईं और शारीरिक मारपीट भी की। बाद में आरोपी ने महिला को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से ब्लॉक कर किसी अन्य महिला से शादी कर ली।महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसने स्थानीय पुलिस और महिला सेल में कई बार शिकायत दर्ज करवाई,लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे उसे मानसिक,भावनात्मक और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।एनएचआरसी ने शिकायत पर विचार करने के बाद कहा कि प्रथम दृष्टया लगाए गए आरोप मानवाधिकार उल्लंघन से जुड़े प्रतीत होते हैं। आयोग की सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ ने मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 12 के तहत मामले को संज्ञान में लिया है।आयोग ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट केवल HRCNet पोर्टल पर अपलोड की जाएगी, ई-मेल से भेजी गई रिपोर्ट मान्य नहीं होगी। आयोग ने चेतावनी दी है कि जांच में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :