उत्तर प्रदेश बरेली 3 जनवरी (दैनिक खबरनामा)उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान 20–25 हजार में बिहार में लड़कियां मिल जाती हैं”को लेकर देशभर में आक्रोश फैल गया है। बयान सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता कमल साहू ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।कमल साहू ने भाजपा से गिरधारी लाल साहू को तत्काल पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा महिला सम्मान की बात करती है, तो मंत्री रेखा आर्या को भी पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने गिरधारी लाल साहू की संपत्तियों की जांच कराने और अवैध पाए जाने पर बुलडोज़र कार्रवाई की मांग भी उठाई।कमल साहू ने स्पष्ट किया कि इस बयान से साहू–राठौर समाज का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह समाज सदैव नारी सम्मान का समर्थक रहा है और ऐसे वक्तव्यों की निंदा करता है। सपा नेता ने भाजपा सरकार पर महिलाओं के प्रति असंवेदनशील सोच रखने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कुलदीप सेंगर प्रकरण का भी जिक्र किया।आपत्तिजनक बयान देने वाले का आपराधिक रिकॉर्ड भी चर्चा में जानकारी के मुताबिक गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी मूल रूप से बरेली (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं। उनके खिलाफ बारादरी थाना क्षेत्र में कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। उन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है और वे थाने के हिस्ट्रीशीटर भी बताए जाते हैं। इसके अलावा एक हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने की भी बात सामने आ रही है।वीडियो वायरल होने के बाद गिरधारी लाल साहू ने माफी मांगी, लेकिन जनता और सामाजिक संगठनों में असंतोष बरकरार है। वहीं, भाजपा प्रवक्ता ने भी बयान को “मानसिक दिवालियापन” करार देते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :