नई दिल्ली 9 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली।
सोमवार, 9 फरवरी को कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत में ही सोना करीब 2200 रुपये तक महंगा हो गया, जबकि चांदी की कीमतों में 12,000 रुपये से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया।पिछले एक सप्ताह के दौरान सोने-चांदी में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला था। इस दौरान सोने की कीमत में कुल मिलाकर 3 हजार रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई, वहीं चांदी करीब 21 हजार रुपये तक सस्ती हो चुकी थी। ऐसे में मौजूदा तेजी ने निवेशकों का ध्यान एक बार फिर बुलियन मार्केट की ओर खींच लिया है।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 3,381 रुपये बढ़कर 1,52,078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले 1 फरवरी को सोना 1,48,697 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।
विशेषज्ञों का मानना है कि रिकॉर्ड स्तर से नीचे चल रहे भाव के कारण निवेशकों के लिए यह खरीदारी का बेहतर मौका हो सकता है। बाजार में वैश्विक संकेतों और डॉलर की चाल पर भी निवेशकों की नजर बनी हुई है।इस लाइव अपडेट में देश के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव पर नजर रखी जा रही है। अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने या निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार के ताजा रेट और विशेषज्ञों की राय पर ध्यान देना जरूरी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बस्सी में ‘रन फॉर स्वदेशी’ मैराथन का आयोजन, युवाओं को स्वदेशी अपनाने का संदेश

राजस्थान 15 जनवरी(दैनिक खबरनामा)राजस्थान सरकार द्वारा युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित…
Share to :

मार्च से ‘सिम बाइंडिंग’ लागू, व्हाट्सएप से होने वाली साइबर ठगी पर लगेगा अंकुश

साइबर अपराधी इन दिनों निवेश, पार्ट टाइम नौकरी और ‘डिजिटल अरेस्ट’ का…
Share to :

बरेली होकर गुजरने वाली 8 विशेष ट्रेनों में कन्फर्म टिकट उपलब्ध, नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग

उत्तर प्रदेश 26 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) उत्तर प्रदेश के बरेली होकर…
Share to :

अतिक्रमण कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, हिमाचल सरकार से मांगी जवाबदेही रिपोर्ट

नई दिल्ली 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली शिमला हिमाचल प्रदेश…
Share to :