राजस्थान 16 जनवरी(दैनिक खबरनामा) राजस्थान मेड़ता सिटी मुख्यालय स्थित नवीन बहुआयामी न्यायालय भवन में नव-निर्मित बन्दीगृह का विधिवत लोकार्पण किया गया। इसआधुनिक बन्दीगृह का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार बेरीवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पारिवारिक न्यायाधीश मधुसूदन राय विशेष रूप से उपस्थित रहे।नए बन्दीगृह के शुरू होने से अब न्यायालय में पेशियों के लिए लाए जाने वाले बंदियों को इसी परिसर में सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से रखा जा सकेगा। इससे न केवल बंदियों की निगरानी आसान होगी, बल्कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।कार्यक्रम के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार बेरीवाल ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह बन्दीगृह न्यायिक प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाने में सहायक सिद्ध होगा। इससे पुलिस प्रशासन और न्यायालय दोनों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने में सुविधा मिलेगी।इस अवसर पर जिला बार अध्यक्ष पुरखाराम भंवरिया, बार सचिव सुरेश चौधरी एवं लोक अभियोजक अभिमन्यु शर्मा भी मौजूद रहे। अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों ने इस पहल को न्यायालय की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
नवीन बन्दीगृह के लोकार्पण से मेड़ता सिटी न्यायालय परिसर में बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलने के साथ-साथ न्यायिक कार्यों की कार्यकुशलता में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :