राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान करौली, 24 जनवरी।राजस्थान सरकार के गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री तथा करौली जिले के प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने शनिवार को श्रीमहावीरजी में नव-निर्मित होने वाले पंचायत समिति भवन का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन मौजूद रहे।शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। उन्होंने कहा कि पंचायत एवं पंचायत समिति स्तर पर मजबूत प्रशासनिक ढांचा तैयार किए बिना ग्रामीण विकास की कल्पना अधूरी है। पंचायत समिति भवन जैसे आधारभूत ढांचे ग्रामीण क्षेत्रों में जनसेवा, पारदर्शिता और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।जिला प्रभारी मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमहावीरजी पंचायत समिति भवन का निर्माण लगभग 2 करोड़ 12 लाख 88 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। भवन के निर्माण से पंचायत समिति से जुड़े समस्त कार्य एक ही छत के नीचे सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगे, जिससे आमजन को समय पर और बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत कर ग्रामीण राजस्थान को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।इस अवसर पर करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, पंचायत समिति प्रधान राजेश कुमारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवचरण मीणा, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सहायक निदेशक धर्मेंद्र कुमार मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और सरकार की इस पहल का स्वागत किया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :