दैनिक खबरनामा 12 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश की बहुप्रतीक्षित भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन परियोजना को लेकर रेल विकास निगम (आरवीएनएल) ने ताजा प्रगति रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार भानुपल्ली से धरोट तक ट्रेन सेवा इस वर्ष दिसंबर तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि धरोट से बिलासपुर तक रेल सेवा दिसंबर 2027 तक शुरू करने की योजना है। वहीं बिलासपुर-बैरी खंड की समयसीमा अभी तय नहीं हो सकी है।जानकारी के मुताबिक उत्तर रेलवे मुख्यालय ने धरोट स्टेशन की सिग्नल इंटरलॉकिंग प्लान (टीएसआईपी) को लेकर कुछ आपत्तियां उठाई थीं। इसके जवाब में आरवीएनएल चंडीगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों ने विस्तृत प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी है। परियोजना की कुल लंबाई करीब 63.1 किलोमीटर है, जिसे विभिन्न चरणों में बांटकर काम किया जा रहा है।पहले चरण में भानुपल्ली-थलू (7.15 किमी) और थलू-धरोट (9.9 किमी) सेक्शन शामिल हैं। भानुपल्ली-थलू में 98 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और ट्रैक लिंकिंग भी पूरी हो गई है, जबकि थलू-धरोट में 77 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में धरोट से बिलासपुर तक 34.551 किमी लंबे सेक्शन पर कार्य जारी है, जिसे चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।रिपोर्ट के अनुसार भानुपल्ली से बिलासपुर तक अधिकांश मुख्य सुरंगों का निर्माण 90 से 100 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। भूमि अधिग्रहण भी अधिकांश हिस्सों में 93 से 100 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है और वन विभाग से मंजूरियां मिल चुकी हैं। वहीं अंतिम चरण बिलासपुर-बैरी (10.8 किमी) में अभी केवल 1 प्रतिशत प्रगति हुई है और भूमि अधिग्रहण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।भानुपल्ली स्टेशन इस परियोजना का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है, जहां सभी प्रमुख निर्माण कार्य पूरी तरह से पूरे हो चुके हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :

मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को बड़ा झटका

दैनिक खबरनामा। मंडी 31 मई : मंडी नगर निगम चुनाव के नतीजों…
Share to :

कुल्लू में सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, राजमार्ग पर सुरक्षित उतारा गया पैराग्लाइडर

दैनिक खबरनामा। कुल्लू, 31 मई:  पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू घाटी में शनिवार को…
Share to :

एंट्री टैक्स बढ़ोतरी पर हिमाचल में बवाल, 52 प्रवेश द्वारों पर प्रदर्शन; मनाली हाईवे पर हजारों वाहन फंसे

दैनिक खबरनामा | बिलासपुर, 1 जून : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव…
Share to :