मध्य प्रदेश 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा) धमतरी मध्य प्रदेश
सीतानदी टाइगर रिजर्व के जंगल में हाथी की निगरानी के लिए
पहुंचे वन विभाग के अफसरों की जिप्सी पर सिंगल हाथी ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में वाहन के पीछे का ग्लास क्षतिग्रस्त हो गया और टूटकर बिखर गया। गनीमत रही कि घटना के समय अफसरों सहित निगरानी टीम वाहन से करीब 50 से 60 मीटर की दूरी पर जंगल में मौजूद थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।बताया जा रहा है कि लंबे अंतराल के बाद उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व के जंगलों में एक बार फिर सिंगल हाथी की मौजूदगी दर्ज की गई है। हाथी दल से अलग होकर उड़ीसा से अभ्यारण क्षेत्र के जंगलों में पहुंचा है, जिसकी लोकेशन सीतानदी रेंज वन क्षेत्र में बताई जा रही है। हाथी की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम पूरी तरह अलर्ट हो गई है और आसपास के ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है।जानकारी के मुताबिक हाथी की सेहत फिलहाल कुछ कमजोर बताई जा रही है और वह ज्यादा भोजन नहीं कर रहा था, हालांकि अब उसके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और वह धीरे-धीरे भोजन करने लगा है। वन विभाग की टीम हाथी की लोकेशन ट्रेस कर लगातार उस पर नजर बनाए हुए है।इस पूरे मामले में उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप संचालक वरुण जैन ने बताया कि सिंगल हाथी दल से अलग होकर उड़ीसा से यहां पहुंचा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हाथी किस दल से अलग हुआ है। फिलहाल वन विभाग की टीम हाथी की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है और सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान विरोध पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले– देश को बदनाम करने की कोशिश

दिल्ली 28 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अजमेर के पास कायड़ में…
Share to :

राजस्थान के बूँदी में वार्ड नंबर 43 को मिली विकास की सौगात, बीबनवा रोड पर सड़क उद्घाटन के साथ जनविश्वास का उत्सव

राजस्थान 27 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान। राजस्थान के बूँदी जिले के…
Share to :

कन्नौज जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन को किया रवाना, मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत दिए गए दिशा-निर्देश

उत्तर प्रदेश 2 जनवरी(दैनिक खबरनामा )कन्नौज में सड़क सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता…
Share to :

बैनाड़ रोड जयपुर में श्री श्याम ताली अरदास कीर्तन एवं पौष-बड़ा प्रसादी का भव्य आयोजन

जयपुर 29 दिसंबर (जगदीश कुमार)जयपुर। श्री श्याम सेवा परिवार समिति (रजि.) एवं…
Share to :