मध्य प्रदेश 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा) धमतरी मध्य प्रदेश
सीतानदी टाइगर रिजर्व के जंगल में हाथी की निगरानी के लिए
पहुंचे वन विभाग के अफसरों की जिप्सी पर सिंगल हाथी ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में वाहन के पीछे का ग्लास क्षतिग्रस्त हो गया और टूटकर बिखर गया। गनीमत रही कि घटना के समय अफसरों सहित निगरानी टीम वाहन से करीब 50 से 60 मीटर की दूरी पर जंगल में मौजूद थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।बताया जा रहा है कि लंबे अंतराल के बाद उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व के जंगलों में एक बार फिर सिंगल हाथी की मौजूदगी दर्ज की गई है। हाथी दल से अलग होकर उड़ीसा से अभ्यारण क्षेत्र के जंगलों में पहुंचा है, जिसकी लोकेशन सीतानदी रेंज वन क्षेत्र में बताई जा रही है। हाथी की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम पूरी तरह अलर्ट हो गई है और आसपास के ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है।जानकारी के मुताबिक हाथी की सेहत फिलहाल कुछ कमजोर बताई जा रही है और वह ज्यादा भोजन नहीं कर रहा था, हालांकि अब उसके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और वह धीरे-धीरे भोजन करने लगा है। वन विभाग की टीम हाथी की लोकेशन ट्रेस कर लगातार उस पर नजर बनाए हुए है।इस पूरे मामले में उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप संचालक वरुण जैन ने बताया कि सिंगल हाथी दल से अलग होकर उड़ीसा से यहां पहुंचा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हाथी किस दल से अलग हुआ है। फिलहाल वन विभाग की टीम हाथी की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है और सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कन्नौज जिला जेल से फरार दो कैदियों पर इनाम घोषित, एसपी ने गिरफ्तारी पर रखे 25-25 हजार

उत्तर प्रदेश 9 जनवरी(दैनिक खबरनामा)कन्नौज जिला जेल से फरार हुए दो कैदियों…

NEET समाप्त करने की मांग तेज, थलपति विजय की पार्टी TVK ने उठाई संविधान संशोधन की बात

दैनिक खबरनामा 22 जुलाई चेन्नई : NEET परीक्षा से जुड़े पेपर लीक…

आपातकाल ‘लोकतंत्र का काला अध्याय’ निशिकांत दुबे ने स्नेहलता रेड्डी केस का किया जिक्र

दैनिक खबरनामा 2 मई 2026 भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को…

1 जनवरी 2026 से बदलेंगे 10 बड़े नियम: LPG से PAN कार्ड तक, हर घर और हर जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ननई दिल्ली 31 दिसंबर (जगदीश कुमार)साल 2025 का आज आखिरी दिन है…