हिमाचल प्रदेश 22 जनवरी ( दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश धर्मशाला। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की इनक्रेडिबल इंडिया बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएंडबी) योजना के तहत संचालित सभी होम स्टे इकाइयों को अब हिमाचल प्रदेश स्तर पर भी अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने 30 दिनों की समयसीमा तय की है। तय अवधि के भीतर पंजीकरण न कराने पर हिमाचल होम स्टे नियम, 2025 के तहत पहली बार 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पर्यटन विभाग के अनुसार, वर्तमान में बीएंडबी इकाइयां केवल केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के पास पंजीकृत हैं, जिससे प्रदेश स्तर पर इनका कोई आधिकारिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने सभी होम स्टे इकाइयों का प्रदेश स्तर पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। इससे न केवल सभी इकाइयों का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार होगा, बल्कि अवैध रूप से संचालित होम स्टे की पहचान भी हो सकेगी। साथ ही, पर्यटकों की सुरक्षा और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है। जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की बीएंडबी योजना के तहत पंजीकृत सभी होम स्टे संचालकों को 30 दिनों के भीतर पर्यटन विभाग के पास अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने पर पहली बार 10 हजार रुपये जुर्माना और बाद में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल में प्री-पेड टैक्सी सेवा शुरू, पर्यटकों को मिलेगी सुरक्षित और पारदर्शी किराया व्यवस्था

हिमाचल प्रदेश 21 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों…
Share to :

धर्मशाला जेल में कैदियों ने रचा इतिहास 10 स्वरोजगार इकाइयों से 1.42 करोड़ की कमाई

दैनिक खबरनामा 30 अप्रैल 2026 जिन हाथों की पहचान कभी जुर्म से…
Share to :

शिमला में चिट्टा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़ 36 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, सप्लायर भी दबोचा

दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ मिशन…
Share to :

बिलासपुर राज्य खेल छात्रावास में गहराया गैस संकट, एलपीजी सप्लाई न मिली तो 120 खिलाड़ियों को भेजना पड़ सकता है घर

हिमाचल प्रदेश 17 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर…
Share to :