दैनिक खबरनामा 9 मई 2026 ट्राईसिटी के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। Shaheed Bhagat Singh International Airport से 1 जुलाई से नोएडा के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। एयरलाइन कंपनी IndiGo⁠� ने बताया कि Noida International Airport से 15 जून से उड़ानों का संचालन शुरू होगा और इसी के तहत चंडीगढ़ को भी सीधे जोड़ा जाएगा।नई सेवा के तहत चंडीगढ़ और नोएडा के बीच रोजाना दो सीधी फ्लाइट्स चलेंगी। पहली फ्लाइट सुबह 6:15 बजे नोएडा से उड़ान भरकर 7:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में यह फ्लाइट सुबह 7:40 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर 8:45 बजे नोएडा पहुंचेगी। दूसरी फ्लाइट शाम 6:30 बजे नोएडा से उड़ान भरकर 7:35 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी, जबकि वापसी में रात 7:55 बजे चंडीगढ़ से उड़ान भरकर 9 बजे नोएडा पहुंचेगी।इस नई सुविधा से चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला समेत पूरे ट्राईसिटी क्षेत्र के यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा। अब यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट उतरने के बाद सड़क मार्ग से नोएडा जाने की परेशानी नहीं होगी। खासतौर पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जाने वाले लोगों का समय बचेगा और यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी।
फिलहाल इंडिगो चंडीगढ़ से देश के 16 शहरों के लिए उड़ान सेवाएं संचालित कर रही है। एयरलाइन के अनुसार नई फ्लाइट्स की टिकट बुकिंग जल्द शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में अकाली दल की कोर कमेटी बैठक जारी, मजीठिया की रिहाई के बाद पहली अहम मीटिंग

चंडीगढ़ 5 फरवरी 2026{ दैनिक खबरनामा } चंडीगढ़ शिरोमणि अकाली दल (SAD)…

एमसीएम कॉलेज में इंडक्शन वीक के दौरान सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता सत्र का आयोजन

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 6 अगस्त: सामाजिक रूप से जिम्मेदार और जागरूक नागरिक…

सब्जी मंडी में पार्किंग पर झगड़ा बना जानलेवा, आढ़ती की चाकू घोंपकर हत्या

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 15 अगस्त: सेक्टर-26 की सब्जी मंडी में शुक्रवार रात…

केजरीवाल का बड़ा ऐलान अब इलाज के अभाव में नहीं जाएगी किसी की जान, पंजाब में शुरू हुई ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज योजना

पंजाब के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। आम आदमी…