दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 11 अगस्त:  स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले चंडीगढ़ पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। ऑपरेशन सेल ने चेकिंग के दौरान पाकिस्तान से तस्करी कर लाए गए हथियारों के साथ दीपक नंदल गैंग से जुड़े तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से एक जिगाना पिस्टल, दो पीएफ-3 पिस्टल, दो मैगजीन और 19 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक इन हथियारों का इस्तेमाल गुरुग्राम में रंगदारी के लिए फायरिंग करने में होना था। समय रहते कार्रवाई होने से शहर में संभावित वारदात टल गई।

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्त में आए तीनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं।

– अजय, उम्र लगभग 19 साल, जींद का निवासी है और मारुति कंपनी में हेल्पर के तौर पर काम करता था। पुलिस का कहना है कि उसी ने बाकी दो साथियों को गैंग से जोड़ा।

– रोहित, उम्र करीब 18 साल, जींद में एक इलेक्ट्रिक दुकान पर काम करता था।

– देव, उम्र भी करीब 18 साल, दुकान पर हेल्पर है।

जांच में सामने आया कि गैंग ने मोटी रकम का वादा कर इन युवकों को अपने नेटवर्क में शामिल किया। उन्हें गुरुग्राम भेजकर एक खास टारगेट की निगरानी भी करवाई गई थी। अब पुलिस उस टारगेट और इस पूरी साजिश में शामिल अन्य लोगों की कड़ियां जोड़ रही है।

चेकिंग में ऐसे फंसे

15 अगस्त के चलते चंडीगढ़ में सुरक्षा बढ़ाई गई थी। इसी दौरान ऑपरेशन सेल की टीम ने संदिग्धों की तलाशी ली तो बैग से अत्याधुनिक हथियार मिले। पूछताछ में तीनों ने दीपक नंदल गैंग से जुड़े होने की बात कबूल की।

ड्रोन से हथियार सप्लाई का खुलासा

पूछताछ में एक और बड़ा कनेक्शन सामने आया। पुलिस के अनुसार अमृतसर के गांव कक्कड़ का *निशान सिंह* (32), जो डेयरी चलाता है, पाकिस्तान में बैठे सप्लायर के संपर्क में था। आरोप है कि डेयरी की आड़ में वह सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराए जाने वाले हथियारों को रिसीव करके आगे गैंग तक पहुंचाता था।

अब पुलिस पाकिस्तान में बैठे सप्लायर की पहचान और अब तक भारत में पहुंचाई गई हथियारों की खेप का पता लगाने में जुटी है।

आगे की जांच

पुलिस अब तीन पहलुओं पर काम कर रही है:

1. गैंग के बाकी सदस्यों की धरपकड़

2. पाकिस्तान से जुड़े सप्लाई नेटवर्क को तोड़ना

3. बरामद हथियारों का इस्तेमाल पहले किसी वारदात में हुआ है या नहीं, इसकी फोरेंसिक जांच

अधिकारियों का कहना है कि 15 अगस्त से पहले हुई इस गिरफ्तारी से गुरुग्राम में फिरौती और गोलीबारी की एक बड़ी घटना रोकी गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :