यूटी पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 26.65 ग्राम हेरोइन और 5.46 ग्राम आईसीई बरामद की, एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन एफआईआर दर्ज

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, सितंबर 25 : यूटी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 26.65 ग्राम हेरोइन और 5.46 ग्राम आईसीई ड्रग बरामद की है। तीनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई हैं।

पहले मामले में सारंगपुर थाना पुलिस ने मलौया निवासी 22 वर्षीय रोहित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे गुरुवार शाम करीब 6 बजे धनास स्थित पुलिस कॉम्प्लेक्स के पास टोगां-धनास स्लिप रोड से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 14.95 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है।

दूसरे मामले में मनीमाजरा थाना पुलिस ने न्यू इंदिरा कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय सुमित नेगी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से सरकारी स्कूल के पीछे की तरफ से 12.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि सुमित ने बीबीए की पढ़ाई पूरी की है और मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करता था। उसके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं पाया गया है।

तीसरे मामले में सेक्टर-34 थाना पुलिस ने गश्त के दौरान सेक्टर-45 के बुरैल निवासी 41 वर्षीय दीपक को सेक्टर-46 स्थित मंडी ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 5.46 ग्राम आईसीई ड्रग बरामद की।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामलों की आगे जांच कर रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :