दैनिक खबरनामा। जम्मू 3 जून: शहर की सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जम्मू नगर निगम (JMC) ने व्यापक अभियान शुरू करने का फैसला किया है। निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव के निर्देश पर खिलाफवर्जी एवं फील्ड स्टाफ की सक्रियता बढ़ाते हुए 30 जून तक का विस्तृत रोस्टर जारी किया गया है। इसके तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम के अनुसार अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित इंफोर्समेंट अधिकारियों की निगरानी में निगम का स्टाफ, वाहन और आवश्यक मशीनरी अभियान में शामिल रहेंगे।
अभियान की शुरुआत 3 जून को कासिम नगर से मलिक मार्केट बाईपास रोड क्षेत्र से की गई। इसके बाद 4 जून को विवेकानंद चौक, गुज्जर नगर, डीसी ऑफिस चौक, शहीदी चौक, रेजीडेंसी रोड और डेनिस गेट चौक से स्वास्तिक होटल तक कार्रवाई होगी।
इसी क्रम में 5 जून को वेव मॉल से बठिंडी रोड होते हुए मक्का मस्जिद तक, 6 जून को केसी क्रॉसिंग, महेशपुरा फ्रूट मार्केट, मेडिकल कॉलेज बख्शी नगर और केनाल रोड से ज्वेल चौक तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा। 8 जून को पनामा चौक से रेलवे स्टेशन, बाग-ए-बाहु मंडी और छन्नी हिम्मत क्षेत्र को अभियान में शामिल किया गया है।
9 जून को न्यू प्लॉट और जानीपुर चौक से पलौड़ा तालाब तक, 10 जून को औकाफ मार्केट, गोल मार्केट और अप्सरा रोड क्षेत्र में, जबकि 11 जून को सिटी चौक, पुरानी मंडी, राज तिलक रोड और परेड क्षेत्र में कार्रवाई होगी। 12 जून को विक्रम चौक से सतवारी चौक तक अतिक्रमण हटाया जाएगा।
रोस्टर के अनुसार 13 जून को मुट्ठी मोड़ से बनतालाब-बरनाई, 15 जून को सतवारी से कुंजवानी, 17 जून को ज्वेल चौक से तालाब तिल्लो, 18 जून को विक्रम चौक से बाहु फोर्ट और जम्मू विश्वविद्यालय मार्ग, 19 जून को मुट्ठी मोड़ से स्कूल शिक्षा निदेशालय तथा 20 जून को पनामा चौक से त्रिकुटा नगर तक अभियान चलेगा।
इसके अलावा 21 जून को शालीमार, इंदिरा चौक, रघुनाथ बाजार और सिटी चौक, 23 जून को छन्नी हिम्मत श्मशान घाट से रिट्स होटल, 24 जून को तालाब तिल्लो से बोहड़ी चौक, 25 जून को पंजतीर्थी से कच्ची छावनी, 27 जून को मस्तगढ़ से भाबड़ियां तथा 30 जून को डिग्याना से गंग्याल होते हुए डीली क्षेत्र तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा।
नगर निगम का कहना है कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना, पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथों को सुरक्षित करना और जम्मू को स्वच्छ एवं व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करना है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तीसरे दिन भी नहीं थमी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहरों में बढ़ी गंदगी से जनजीवन प्रभावित

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 31 मई : नगर परिषद और नगर पालिका के…
Share to :

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…
Share to :

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती: ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, CAT ने आयु सीमा में छूट की मांग ठुकराई

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई)…
Share to :

नशे और नार्को आतंक के विरुद्ध जम्मू-कश्मीर में सख्त अभियान, पचास दिनों में एक हजार से अधिक तस्कर दबोचे

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर 31 मई : जम्मू-कश्मीर में नशे के कारोबार और…
Share to :