दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़/लुधियाना, 12 जून 2026. पंजाब सरकार ने ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना शहर को 30 जून तक गड्ढामुक्त और खुले मैनहोल से मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी कड़ी में स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शुक्रवार सुबह लुधियाना नगर निगम क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

करीब तीन घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान मंत्री ने शहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधीन मार्गों पर जमा वर्षा जल और कूड़े-कचरे पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि एनएचएआई समय पर सफाई नहीं करता है तो नगर निगम स्वयं सफाई कराएगा और उसका खर्च संबंधित एजेंसी से वसूला जाएगा। जरूरत पड़ने पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी की जाएगी।

मानसून की तैयारियों की समीक्षा करते हुए हरजोत सिंह बैंस ने निर्देश दिए कि जून माह के अंत तक सभी सीवरेज लाइनों की सफाई और डी-सिल्टिंग का कार्य पूरा कर लिया जाए। अधिकारियों ने बताया कि शहर की 220 किलोमीटर सीवर लाइनों में से 49 किलोमीटर को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया गया है, जिनमें लगभग 47 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य 30 जून तक समाप्त कर दिया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि लुधियाना में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 172 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़क परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मंत्री ने निर्देश दिए कि शहर के सभी टूटे और खुले मैनहोल कवर तत्काल बदले जाएं तथा सड़क मरम्मत के कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

मानसून के दौरान जलभराव, सीवर जाम और बारिश संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम को 24 घंटे संचालित होने वाला विशेष ‘वार रूम’ स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। यह वार रूम वास्तविक समय में निगरानी कर समस्याओं के समाधान की व्यवस्था करेगा।

हरजोत सिंह बैंस ने नगर निगम को अपनी मशीनरी मजबूत करने के लिए झाड़ियों की कटाई हेतु उपकरण खरीदने, ट्रैफिक चौराहों का सौंदर्यीकरण करने, सड़क किनारों की रंगाई करवाने, नए डस्टबिन लगाने, कचरा कॉम्पैक्टरों के लिए नए स्थान चिन्हित करने तथा बंद पड़े ट्यूबवेल और स्ट्रीट लाइटों को दोबारा चालू करने के भी निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में विधायक राजिंदर पाल कौर छीना, महापौर इंद्रजीत कौर, वरिष्ठ उपमहापौर राकेश प्रशर, पंजाब दलित विकास बोर्ड के अध्यक्ष विजय दानव, संयुक्त आयुक्त विनीत कुमार, अमनप्रीत सिंह और तपन भनोट, जोनल आयुक्त नीरज जैन, गुरपाल सिंह और जसदेव सिंह सेखों, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विपल मल्होत्रा तथा मुख्य स्वच्छता अधिकारी अश्वनी साहोता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार शहरों में स्वच्छता, बेहतर बुनियादी ढांचे और जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा सभी अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक क्षेत्र में जाकर विकास कार्यों की निगरानी करनी होगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :

निकाय चुनावों के बाद मान सरकार का बड़ा कदम! पंजाब में ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की तैयारी, 65 हजार से अधिक कर्मचारी होंगे पक्के

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 1 जून :  पंजाब में निकाय चुनावों के…
Share to :