दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जून 2026. पंजाब को अपराध और नशे के जाल से मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियानों के तहत पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को राज्यभर में व्यापक कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों के नेटवर्क और नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार किया। ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान के 143वें दिन पुलिस ने गैंगस्टरों के सहयोगियों और संदिग्ध ठिकानों पर बड़े स्तर पर छापेमारी कर 358 लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार राज्यभर में चिन्हित 571 स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। इस दौरान छह हथियार भी बरामद किए गए। अभियान के तहत 119 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि पूछताछ के बाद सात लोगों को छोड़ दिया गया। पुलिस ने तीन भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

20 जनवरी 2026 से शुरू किए गए इस विशेष अभियान के तहत अब तक कुल 36,381 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभियान का संचालन पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के समन्वय से किया जा रहा है, जबकि विभिन्न जिलों की पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई में जुटी हुई हैं।

पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वांछित अपराधियों, गैंगस्टरों और उनकी गतिविधियों संबंधी जानकारी एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर पूरी गोपनीयता के साथ साझा की जा सकती है।

उधर, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 468वें दिन भी पुलिस ने कार्रवाई जारी रखते हुए 90 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 208 ग्राम हेरोइन, 150 किलोग्राम भुक्की, 1,119 नशीली गोलियां तथा 2.62 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार इस अभियान के तहत अब तक कुल 67,933 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं नशा मुक्ति और पुनर्वास कार्यक्रम के तहत सात व्यक्तियों को नशे की लत छोड़ने तथा उपचार केंद्रों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

पंजाब पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा तथा राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह: युवक की हत्या कर शव के किए टुकड़े, यूट्यूब सर्च हिस्ट्री से खुली साजिश

दैनिक खबरनामा| फतेहपुर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :