दैनिक खबरनामा 10 अप्रैल 2026 पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और आंधी का दौर अब थम गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल तक पूरे क्षेत्र में मौसम साफ और शुष्क (ड्राई) रहने की संभावना है। इस दौरान किसी भी तरह की बारिश या आंधी का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अहसास अभी भी बना हुआ है।तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो गई है। बीते दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 4.8 डिग्री कम बना हुआ है। राज्य में सबसे कम अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस होशियारपुर और अमृतसर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार, इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है, जिससे पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है, जबकि जेट स्ट्रीम हवाएं इन मौसम प्रणालियों को और सक्रिय कर रही हैं।विभाग का अनुमान है कि 15 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है, जिससे मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।इस बीच, पंजाब में 1 से 9 अप्रैल के बीच सामान्य से कहीं अधिक बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में औसतन 25.6 मिमी वर्षा हुई, जबकि सामान्य आंकड़ा 4.1 मिमी रहता है। यानी राज्य में 525 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक 56.8 मिमी बारिश फाजिल्का में और सबसे कम 4.4 मिमी होशियारपुर में दर्ज की गई।मौसम विभाग चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के अनुसार, आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को जल्द ही फिर से गर्मी का अहसास होने लगेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :

निकाय चुनावों के बाद मान सरकार का बड़ा कदम! पंजाब में ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की तैयारी, 65 हजार से अधिक कर्मचारी होंगे पक्के

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 1 जून :  पंजाब में निकाय चुनावों के…
Share to :