लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, हरजोत बैंस ने अधिकारियों को दी अंतिम चेतावनी

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 22 जून 2026. मानसून सीजन के दौरान होने वाले हादसों को रोकने के लिए पंजाब सरकार ने राज्य के सभी शहरों को 30 जून तक ‘ओपन मैनहोल-फ्री’ बनाने का लक्ष्य तय किया है। स्थानीय निकाय मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने नगर निगम कमिश्नरों और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों (शहरी विकास) को निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा कर अनुपालन रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत चलाए जा रहे ‘जीरो ओपन मैनहोल’ अभियान की समीक्षा करते हुए मंत्री ने स्पष्ट किया कि नागरिकों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राज्य स्तरीय सुरक्षा ऑडिट में मानसून से पहले 1451 खुले मैनहोल चिन्हित किए गए थे, जिनमें से 1000 से अधिक को पहले ही सुरक्षित किया जा चुका है। शेष मैनहोलों को भी तय समय के भीतर बंद करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बारिश के दौरान पानी भरने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि खुले मैनहोल बारिश के मौसम में ‘मौत का कुआं’ साबित हो सकते हैं, इसलिए सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। यह अभियान मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की ‘मिशन क्लीन पंजाब’ पहल का हिस्सा है।

जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय निकाय विभाग ने मैनहोल बंद करने की रियल-टाइम निगरानी हेतु एआई-एकीकृत मोबाइल ऐप भी शुरू किया है। इसके अलावा अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक फील्ड निरीक्षण करना अनिवार्य किया गया है, जबकि सभी शहरी क्षेत्रों में स्थापित वार रूम 24 घंटे जलभराव, सीवर जाम और मानसून संबंधी शिकायतों पर नजर रखेंगे।

स्थानीय निकाय विभाग के प्रशासकीय सचिव श्री घनश्याम थोरी ने कहा कि लक्ष्य पूरा करने के लिए केवल आठ दिन शेष हैं और निर्धारित समय के भीतर काम पूरा न करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :