दैनिक खबरनामा 1 मई 2026 पंजाब में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी ने कारोबारियों और आम लोगों दोनों को झटका दिया है। 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम में करीब 1000 रुपए तक की वृद्धि की गई है। अलग-अलग कंपनियों के रेट में मामूली अंतर है, लेकिन कुल मिलाकर यह बढ़ोतरी काफी बड़ी मानी जा रही है।हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP) के अनुसार, जालंधर में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 2,190 रुपए से बढ़कर 3,190 रुपए में मिलेगा। वहीं इंडियन ऑयल (Indane) ने भी अपने सिलेंडर के दाम में 993 रुपए की बढ़ोतरी की है। राजधानी दिल्ली में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,078.50 रुपए से बढ़कर 3,071.50 रुपए हो गई है।
इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय पर पड़ने वाला है। बढ़ती लागत के चलते खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ना तय माना जा रहा है। चाय, नाश्ता, थाली और शादी-विवाह के खाने का खर्च भी बढ़ सकता है।पंजाब में ढाबा मालिक पहले ही कीमतें बढ़ा चुके हैं। हाल ही में तंदूरी रोटी के दाम 2 रुपए और दाल के रेट 5 से 10 रुपए प्रति प्लेट तक बढ़ाए गए हैं। ढाबा संचालकों का कहना है कि सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण उन्हें फिर से रेट बढ़ाने पड़ सकते हैं।गैस एजेंसी संचालकों के मुताबिक, कीमतें बढ़ने के बावजूद कमर्शियल गैस की उपलब्धता भी एक समस्या बनी हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में आम उपभोक्ताओं की जेब पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :