हैदराबाद से बड़ी खबर सामने आई है। श्री जैन सेवा संघ हैदराबाद के कार्यकारिणी चुनाव में जालोर जिले की तलसर पट्टी स्थित मांडवला गांव का नाम गौरवान्वित हुआ है। मांडवला निवासी विक्रम चौधरी ने कार्यकारिणी सदस्य पद पर भारी मतों से जीत दर्ज कर समाज में नई पहचान बनाई है।विक्रम चौधरी, संघवी शा. मांतीलाल रतनचंद चौधरी के सुपुत्र हैं। उन्हें समाज के सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिला, जिसके चलते उन्होंने निर्णायक बढ़त के साथ यह चुनाव अपने नाम किया। उनकी जीत को समाज में सेवा, समर्पण और विश्वास की जीत के रूप में देखा जा रहा है।विक्रम चौधरी अरिहंत पैनल से उम्मीदवार थे। इस चुनाव में अरिहंत पैनल ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए कुल 19 में से 17 सीटों पर जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। पैनल की इस प्रचंड जीत ने पूरे हैदराबाद जैन समाज में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया है।इस बड़ी सफलता के बाद समाजबंधुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने विक्रम चौधरी से जिनशासन, धर्म, शिक्षा और समाज सेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई है।विक्रम चौधरी की इस जीत को न केवल मांडवला गांव बल्कि पूरे जालोर जिले के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी सेक्टर-39 नई अनाज मंडी के एस सी ओ प्लॉट्स की ई-नीलामी नए साल से शुरू

चंडीगढ़ 26 दिसम्बर (जगदीश कुमार)सेक्टर-39 नई अनाज मंडी के एससीओ प्लॉट्स की…
Share to :

मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू का बड़ा आरोप विकास कार्यों में जानबूझकर डाली जा रही रुकावट, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील

मोहाली। 26 दिसम्बर (जगदीश कुमार) नगर निगम मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह…
Share to :

मोहाली में PBKS खिलाड़ियों को मिला घर के खाने का स्वाद प्रभसिमरन की मां की कड़ी पर फिदा हुए रिकी पोंटिंग, बोले- लाजवाब

दैनिक खबरनामा 10 अप्रैल 2026 मोहाली में शुक्रवार 11 अप्रैल को होने…
Share to :

लियाकत अली पठान जयपुर में सेवा, संवेदनाऔरसामाजिक एकता की मिसाल, ज़रूरतमंदों के लिए हमेशा खुला रहता है ‘लियाकत भाई’ का दरवाज़ा

28 दिसम्बर (जगदीश कुमार)जयपुर की सामाजिक और सार्वजनिक जीवन की पहचान बन…
Share to :