दैनिक खबरनामा 3 मई 2026 चंडीगढ़ शहर में स्वगणना के बाद अब डोर-टू-डोर जनगणना का काम शुरू हो गया है, जो 30 मई तक चलेगा। जिन लोगों ने पहले खुद रजिस्ट्रेशन कर जानकारी दी थी, उनके डेटा का सत्यापन गणनाकर्ता घर-घर जाकर करेंगे। वहीं, जिन्होंने स्वगणना में हिस्सा नहीं लिया, उनसे सीधे 33 सवाल पूछकर जानकारी एकत्र की जाएगी।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार का दस्तावेज या OTP नहीं मांगा जाएगा। केवल स्वगणना के समय मिला रजिस्ट्रेशन नंबर देना होगा।
जनगणना दो चरणों में पूरी की जा रही है। पहले चरण में मकान की स्थिति, घर की सुविधाएं और संपत्ति से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। दूसरे चरण में जाति, धर्म और आधार जैसी जानकारी शामिल होगी।इस कार्य के लिए शहर में 2045 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए हैं। 2050 गणनाकर्ता और 375 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जिन्हें पहले ही प्रशिक्षित किया जा चुका है। पूरे शहर को 10 जोन में बांटा गया है, जहां प्रत्येक क्षेत्र में करीब 225 गणनाकर्ता काम कर रहे हैं।गणना के दौरान घरों में उपलब्ध सुविधाओं जैसे टीवी, इंटरनेट, लैपटॉप, मोबाइल स्मार्टफोन और वाहनों की जानकारी भी ली जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जनगणना के नाम पर किसी भी फर्जी कॉल या धोखाधड़ी से सतर्क रहें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :