दैनिक खबरनामा 4 मई 2026 चंडीगढ़ आर्मी मेजर बनकर ठगी करने के आरोपी गणेश भट्ट के खिलाफ चंडीगढ़ की जिला अदालत में चार्ज फ्रेम कर दिए गए हैं। इसके साथ ही अब मामले की नियमित सुनवाई शुरू होगी। आरोपी को सुप्रीम कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली है, जहां उसकी जमानत याचिका पहले ही खारिज की जा चुकी है।पुलिस के अनुसार, गणेश भट्ट मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है और पंचकूला में रह रहा था। उसके खिलाफ 16 जून 2025 को थाना क्राइम चंडीगढ़ में एक महिला कांस्टेबल की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि उसने खुद को आर्मी मेजर बताकर महिला को झांसे में लिया और उससे सोने की अंगूठी व करीब 4 लाख रुपए ठग लिए। साथ ही आरोपी ने ATM से भी पैसे निकाले।जांच में यह भी सामने आया कि गणेश पहले भी 2021 और 2023 में इसी तरह के ठगी के मामलों में पकड़ा जा चुका है। पुलिस को उसके कुछ पुलिसकर्मियों से संपर्क के सबूत भी मिले हैं।क्राइम ब्रांच ने आरोपी को 21 अगस्त 2025 को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि वह आर्मी अधिकारी बनकर लोगों को ठगता था और पकड़े जाने से बचने के लिए सबूत छुपाने की कोशिश करता था।पुलिस ने 14 सितंबर को जंगल से आरोपी की आर्मी वर्दी, कैप और बेल्ट बरामद की। वहीं उसका मोबाइल फोन गुरुग्राम से बरामद किया गया, जबकि ठगी गई सोने की अंगूठी को आरोपी ने नदी में फेंकने की बात कही है।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026