दैनिक खबरनामा 6 मई 2026 मोहाली, सोहाना क्षेत्र में श्री गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारा सिंह शहीदां के नजदीक स्थित माता साहिब कौर गुरुद्वारा के पास सड़क पर श्री गुटका साहिब के क्षतिग्रस्त अंग बिखरे मिले। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में सिख संगत मौके पर एकत्रित हो गई।बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम गुरुद्वारे में तैनात एक सेवादार ने सड़क पर गुटका साहिब के अंग बिखरे देखे, जिसके बाद उसने तुरंत अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते इलाके में रोष फैल गया और संगत ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।गुस्साए लोगों ने एयरपोर्ट रोड पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले में नए कानून के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस दौरान संगत ने सड़क पर बिखरे गुटका साहिब के अंगों को सम्मानपूर्वक इकट्ठा कर सिरोपा साहिब में रखा। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश बना हुआ है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :