दैनिक खबरनामा 6 मई 2026 मोहाली, सोहाना क्षेत्र में श्री गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारा सिंह शहीदां के नजदीक स्थित माता साहिब कौर गुरुद्वारा के पास सड़क पर श्री गुटका साहिब के क्षतिग्रस्त अंग बिखरे मिले। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में सिख संगत मौके पर एकत्रित हो गई।बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम गुरुद्वारे में तैनात एक सेवादार ने सड़क पर गुटका साहिब के अंग बिखरे देखे, जिसके बाद उसने तुरंत अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते इलाके में रोष फैल गया और संगत ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।गुस्साए लोगों ने एयरपोर्ट रोड पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले में नए कानून के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस दौरान संगत ने सड़क पर बिखरे गुटका साहिब के अंगों को सम्मानपूर्वक इकट्ठा कर सिरोपा साहिब में रखा। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी हजारों लोगों की नई रोशनी, 3,524 मरीजों के निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन पर खर्च हुए लगभग 2 करोड़ रुपये

सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मिल रही आधुनिक नेत्र चिकित्सा, बुजुर्गों…

पंजाब कांग्रेस में बदलाव की आहट, शीर्ष नेतृत्व ने कई वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया

दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 29 मई:  पंजाब की राजनीति में एक बार फिर…

मोहाली में सनसनी 16 वर्षीय किशोर को अगवा कर जिंदा जलाने की कोशिश, हालत नाजुक

दैनिक खबरनामा 31 मार्च 2026 मोहाली जिले के डेराबस्सी के मुबारकपुर गांव…

1.3 करोड़ की साइबर ठगी में आरोपी जोशुआ की जमानत याचिका खारिज

चंडीगढ़ 3 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। 1.3 करोड़ रुपये…