दैनिक ख़बरनामा 7 मई 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर में नगर कौंसिल खरड़ और रोटरी क्लब खरड़ के संयुक्त प्रयास से बुधवार को लोगों की सेवा के लिए दो फ्यूनरल वैन समर्पित की गईं। आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुईं।इस मौके डीसी कोमल मित्तल ने कहा कि मानवता की सेवा के लिए किए जाने वाले ऐसे प्रयास समाज में सहयोग और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि फ्यूनरल वैन की सुविधा मिलने से जरूरतमंद परिवारों को मुश्किल समय में बड़ी राहत मिलेगी। दोनों वैन म्यूनिसिपल कमेटी खरड़ को सौंपी गई हैं और कमेटी की ओर से इनका संचालन किया जाएगा।डीसी ने कहा कि यह बेहद सराहनीय पहल है और ऐसी सेवाएं एनजीओ के सहयोग के बिना संभव नहीं हो पातीं। उन्होंने रोटरी क्लब खरड़ और म्यूनिसिपल कमेटी खरड़ का धन्यवाद करते हुए कहा कि ये वैन एंबुलेंस के रूप में भी इस्तेमाल की जा सकेंगी। साथ ही इनमें मृतक शरीर की देखभाल के लिए फ्रीजर की सुविधा भी उपलब्ध है।उन्होंने कहा कि इन वैनों को खरड़ और आसपास के इलाकों के लोगों की सहायता के लिए समर्पित किया गया है ताकि जरूरत के समय परिवारों को तुरंत सुविधा मिल सके।
इस दौरान एसडीएम खरड़ गुरमीत सिंह, रोटरी क्लब खरड़ के प्रधान हिम्मत सिंह, सचिव सुखविंदर सिंह लोंगिया, प्रोजेक्ट चेयरमैन कमलदीप सिंह टिवाणा और हरिंदरपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :