दैनिक खबरनामा 7 मई 2026 हरियाणा के रेवाड़ी में निकाय चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा विधायक बिमला चौधरी का एक बयान चर्चा का विषय बन गया। चेयरपर्सन पद की भाजपा उम्मीदवार विनीता पीपल के समर्थन में आयोजित जनसभा में विधायक ने युवाओं की शादी करवाने का वादा कर दिया, जिसके बाद सभा में मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे।जनसभा को संबोधित करते हुए पटौदी से भाजपा विधायक बिमला चौधरी ने कहा कि अगर जनता भाजपा उम्मीदवार को जिताकर भेजती है तो शहर के विकास के साथ-साथ उन युवाओं की शादी कराने की जिम्मेदारी भी वह लेंगी, जिनकी अब तक शादी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि “कोई कुंवारा नहीं रहेगा, पहले वोट करो फिर शादी करवाओ। मंच पर मौजूद हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने भी विधायक के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि विकास की बात तो ठीक थी, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि बिमला चौधरी ने रेवाड़ी में “मैरिज ब्यूरो” ही खोल दिया है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि उम्मीद है विधायक अपना यह वादा भी पूरा करेंगी।मीडिया से बातचीत में बिमला चौधरी ने कहा कि उन्होंने पहले भी कई युवाओं की शादियां कराई हैं और अब रेवाड़ी में भी ऐसा प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने 36 बिरादरी से समर्थन मांगा है और जनता उन्हें अपना परिवार मानती है।बता दें कि हरियाणा में निकाय चुनाव के तहत 10 मई को मतदान होगा, जबकि 13 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

PNB में 2.70 करोड़ का महाघोटाला सीनियर मैनेजर ने फर्जी खातों से उड़ाए लाखों, केस दर्ज

हरियाणा 28 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंजाब नेशनल…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :