दैनिक खबरनामा 8 मई 2026 कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध मां वज्रेश्वरी मंदिर में महाराष्ट्र के पुणे से आए एक श्रद्धालु परिवार ने 100 ग्राम सोने का हार मां के चरणों में अर्पित किया। यह भेंट परिवार द्वारा मनोकामना पूर्ण होने के बाद श्रद्धा स्वरूप चढ़ाई गई।
मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर ने बताया कि पुणे निवासी विनोद एन शर्मा अपने परिवार के साथ मां वज्रेश्वरी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे थे। उनके साथ उषा शर्मा, हेमंत, तरुण और मनोज भी मौजूद रहे। मंदिर अधिकारी की उपस्थिति में विनोद शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद 100 ग्राम सोने का हार माता के चरणों में समर्पित किया।विनोद शर्मा ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से कांगड़ा स्थित मां वज्रेश्वरी मंदिर में दर्शन करने आता रहा है और उनकी माता के प्रति गहरी आस्था है। उन्होंने कहा कि परिवार की एक मनोकामना पूरी होने के बाद उन्होंने सोने का हार चढ़ाने का संकल्प लिया था, जिसे अब पूरा किया गया है।मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालु परिवार की इस विशेष भेंट के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं मंदिर में मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने भी परिवार की श्रद्धा और भक्ति की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल को मिलेगी नई पहचान, बनेगा एविएशन सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट

चंडीगढ़ 12 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ एयरपोर्ट का पुराना टर्मिनल भवन…

क्लाउडनाइन हॉस्पिटल चंडीगढ़ ने होने वाले माता-पिता के लिए ‘बेबी-रेडी वर्कशॉप एवं बेबी शावर’ का आयोजन

चंडीगढ़ 29 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में भारत के प्रीमियम बर्थिंग…

लोक भवन में स्वतंत्रता दिवस का ‘एट होम’: राज्यपाल कटारिया के आयोजन में पहुंचे मान, सैनी समेत कई बड़े नाम

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 16 अगस्त: 15 अगस्त के मौके पर शनिवार को…

पंजाब विधानसभा में बजट पर घमासान बाजवा ने सरकार को घेरा, सीएम मान से तीखी नोकझोंक

चंडीगढ़ 9 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा में बजट…