दैनिक ख़बरनामा एसएएस नगर, 8 मई 2026 जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा “हर शुक्रवार, डेंगू पर वार” अभियान के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न हाई-रिस्क और अन्य इलाकों में कंटेनर सर्वे किया गया तथा लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान स्वास्थ्य टीमों ने घरों और आसपास जमा पानी की जांच की और लोगों को मच्छरों की रोकथाम संबंधी सावधानियां अपनाने की अपील की।जिला स्तरीय अभियान की अगुवाई करते हुए सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने लोगों से कहा कि कहीं भी पानी जमा न होने दें, ताकि मच्छरों को पनपने का मौका न मिले। उन्होंने मोहाली के नजदीक गांव बरहमाजरा का दौरा कर घरों में कूलरों और अन्य पानी वाले बर्तनों की जांच की। इस दौरान उन्होंने गांव स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर डेंगू रोकथाम अभियान में सहयोग की अपील भी की।
डॉ. जैन ने कहा कि गांव पंचायतों और समितियों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सकती है और गांवों को डेंगू मुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी गंभीरता से डेंगू की रोकथाम में जुटी हैं, लेकिन इसमें आम जनता का सहयोग भी बेहद जरूरी है।
इस मौके पर जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. अनामिका सोनी ने नर्सिंगकॉलेज के विद्यार्थियों और अन्य लोगों को डेंगू के लक्षण, कारण, बचाव और उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डेंगू की जांच और इलाज नि:शुल्क उपलब्ध है। किसी भी जानकारी के लिए लोग मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क कर सकते हैं।इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रीत मोहन सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बाइक की टक्कर से एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

पंजाब 10 फरवरी 2026(दैनिक खबनामा ) पंजाब के जीरकपुर। छत्त गांव के…
Share to :

मोहाली में तेज रफ्तार का कहर कार की टक्कर से युवक की मौत, आरोपी फरार

पंजाब 24 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली के…
Share to :

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुग्राम व्हाट्सऐप टिप्पणी मामले की एफआईआर रद्द की

पंजाब 2 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली की गुरुग्राम की…
Share to :

मानसा में दर्दनाक हादसा नहर में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत, दोनों थे इकलौती संतान

दैनिक खबरनामा 26 अप्रैल 2026 पंजाब के मानसा जिले में एक दर्दनाक…
Share to :