दैनिक खबरनामा 11 अप्रैल 2026 जालंधर के कस्बा शाहकोट थाना में 9 अप्रैल को दर्ज किए गए केस नंबर-90 को लेकर अब बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस और एक्साइज टीम ने दावा किया था कि गांव दौलतपुर ढड्डा निवासी अकरम के घर पर छापेमारी कर 35 लीटर लाहन बरामद की गई। हालांकि, अब सामने आई सीसीटीवी फुटेज ने इस पूरी कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, एक सिल्वर रंग की इकोस्पोर्ट गाड़ी से पुलिसकर्मी खुद एक नीला ड्रम उतारकर घर के अंदर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ड्रम खाली नहीं था, क्योंकि उसे दो लोग मिलकर उठा रहे थे। फुटेज में कुल 7 पुलिसकर्मी नजर आए, जिनमें 4 वर्दी में और 3 सादे कपड़ों में थे।बताया जा रहा है कि महज 13 मिनट के भीतर पूरी कार्रवाई दिखाकर ड्रम को सील किया गया और फिर वापस गाड़ी में रख लिया गया। हैरानी की बात यह है कि जिस समय यह रेड की गई, उस वक्त आरोपी अकरम घर पर मौजूद ही नहीं था।दर्ज एफआईआर में उल्लेख है कि एक्साइज विभाग के एएसआई की सूचना पर टीम ने तूड़ी वाले कमरे से 35 लीटर लाहन बरामद की और आबकारी एक्ट की धारा-61 के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं, गांव के लोगों का कहना है कि अकरम एक मजदूर और सियासी कार्यकर्ता है, जिस पर पहले भी दो मामले दर्ज हैं।मामले ने तूल पकड़ने के बाद डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिस टीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एसएसपी से विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की गई है।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग
- Editorial Team
- June 1, 2026