दैनिक खबरनामा 9 मई 2026 अमृतसर जून 1984 के गोल्डन टेंपल घटनाक्रम को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। रिटायर आईएएस अधिकारी और भाजपा नेता डॉ. जगमोहन सिंह राजू ने अमृतसर पुलिस कमिश्नर को शिकायत सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। यह मांग ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट 2026’ के तहत की गई है।
डॉ. राजू ने शिकायत में कहा कि उस समय की घटनाओं से जुड़े आधिकारिक रिकॉर्ड, ऐतिहासिक दस्तावेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य सार्वजनिक सामग्री आज भी उपलब्ध हैं। उनके अनुसार इन तथ्यों के आधार पर मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल धार्मिक नहीं, बल्कि करोड़ों सिखों की आस्था से जुड़ा हुआ है।शिकायत में यह भी कहा गया है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सिख पंथ के “जीवित गुरु” हैं और उनके स्वरूपों के साथ किसी भी प्रकार की बेअदबी अस्वीकार्य है। डॉ. राजू ने पुलिस से मांग की कि मामले में साजिश,जिम्मेदारी और कानूनी जवाबदेही तय करने के लिए संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की जाए।इस शिकायत की प्रति पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी भेजी गई है। 1984 से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर दोबारा कानूनी कार्रवाई की मांग उठने के बाद पंजाब की राजनीति और धार्मिक संगठनों में हलचल तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में भगवंत मान के अलावा कोई भी सुरक्षित नहीं: राजा वड़िंग

जालंधर में आरटीआई एक्टिविस्ट एवं वकील की हत्या पर जताया रोष, मुख्यमंत्री…

पटियाला में शुरू हुआ हाइब्रिड सफाई मॉडल, 30 दिनों में सबसे स्वच्छ शहर बनाने का लक्ष्य

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/पटियाला/ 10 जून, 2026. पंजाब सरकार ने शहरी स्वच्छता व्यवस्था में…

पंजाब को मिला अपना क्रिकेट महाकुंभ, 30 अगस्त से गूंजेगा ‘शेर-ए-पंजाब’ का शंखनाद

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 08 अगस्त 2026. पंजाब की धरती अब अपनी…

AAP सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल को अमित शाह के नाम पर संदिग्ध कॉल, पुलिस जांच में जुटी

दैनिक खबरनामा 9 मई 2026 होशियारपुर | Raj Kumar Chabbewal को गुरुवार…