दैनिक खबरनामा 9 मई 2026 अमृतसर जून 1984 के गोल्डन टेंपल घटनाक्रम को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। रिटायर आईएएस अधिकारी और भाजपा नेता डॉ. जगमोहन सिंह राजू ने अमृतसर पुलिस कमिश्नर को शिकायत सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। यह मांग ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट 2026’ के तहत की गई है।
डॉ. राजू ने शिकायत में कहा कि उस समय की घटनाओं से जुड़े आधिकारिक रिकॉर्ड, ऐतिहासिक दस्तावेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य सार्वजनिक सामग्री आज भी उपलब्ध हैं। उनके अनुसार इन तथ्यों के आधार पर मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल धार्मिक नहीं, बल्कि करोड़ों सिखों की आस्था से जुड़ा हुआ है।शिकायत में यह भी कहा गया है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सिख पंथ के “जीवित गुरु” हैं और उनके स्वरूपों के साथ किसी भी प्रकार की बेअदबी अस्वीकार्य है। डॉ. राजू ने पुलिस से मांग की कि मामले में साजिश,जिम्मेदारी और कानूनी जवाबदेही तय करने के लिए संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की जाए।इस शिकायत की प्रति पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी भेजी गई है। 1984 से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर दोबारा कानूनी कार्रवाई की मांग उठने के बाद पंजाब की राजनीति और धार्मिक संगठनों में हलचल तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :