दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 08 अगस्त 2026. पंजाब की धरती अब अपनी क्रिकेट लीग के रोमांच से सराबोर होने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को ‘शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग’ शुरू करने का ऐलान किया। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाली इस लीग में छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी और मुकाबले 30 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक मोहाली स्थित पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाएंगे।

लीग के ऐलान के मौके पर भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह और रमनदीप सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने हमेशा देश को शानदार क्रिकेट प्रतिभाएं दी हैं और अब राज्य के युवा खिलाड़ियों को अपने ही घर में बड़े मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस लीग में पंजाब के छह प्रमुख शहरों के नाम पर टीमें बनाई गई हैं। शुभमन गिल फाजिल्का फाल्कन्स, अर्शदीप सिंह लुधियाना लायंस, अभिषेक शर्मा अमृतसर सूरमाज, प्रभसिमरन सिंह जालंधर वॉरियर्स, रमनदीप सिंह मोहाली किंग्स और गुरनूर बराड़ बठिंडा रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय भारतीय क्रिकेट की मजबूत ताकत बन चुका है और राज्य के बड़ी संख्या में खिलाड़ी आईपीएल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। अब वही स्टार खिलाड़ी पंजाब की अपनी ट्वेंटी-20 लीग में खेलकर प्रतियोगिता का रोमांच बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 9 अगस्त 2026 को होने वाली नीलामी में पंजाब के 450 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मारकंडे, नमन धीर, विहान मल्होत्रा, इमानजोत सिंह चहल, अश्वनी कुमार और कृष भगत जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी के माध्यम से इन खिलाड़ियों को छह टीमों में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लीग राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेली जाएगी और प्रत्येक टीम आठ लीग मुकाबले खेलेगी। इसका सबसे बड़ा फायदा पंजाब के युवा क्रिकेटरों को मिलेगा, जिन्हें स्थापित और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने तथा उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिताएं करवाना नहीं, बल्कि पंजाब में मजबूत खेल संस्कृति तैयार करना है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जंग में खेल सबसे बड़ा हथियार हैं। युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें नशे और अपराध से दूर रखा जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तहत हर वर्ष बड़े स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसके साथ ही पंजाब में 3,100 से अधिक खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं, ताकि गांवों और शहरों के युवाओं को खेलों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि पंजाब अक्टूबर-नवंबर में पहली बार हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने जा रहा है और अब राज्य की अपनी क्रिकेट लीग भी शुरू होने जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग’ पंजाब की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ-साथ युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह को और बढ़ाएगी।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ मुलाकात के दौरान कहा कि पंजाब की धरती ने हमेशा देश को नामवर खिलाड़ी दिए हैं और सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने ‘शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग’ को पंजाब के लिए एक नई खेल पहचान की शुरुआत बताया।

इस अवसर पर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान अमरजीत मेहता, सचिव एवं सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर और उपप्रधान दीपक बाली ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को लीग के लोगो वाली टी-शर्ट भेंट की। वहीं भारतीय टीम के खिलाड़ियों अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह और रमनदीप सिंह ने मुख्यमंत्री को क्रिकेट बैट और गेंद भेंट कर सम्मानित किया।

30 अगस्त से शुरू होने वाली यह लीग पंजाब के क्रिकेट प्रेमियों के लिए नया रोमांच लेकर आएगी और प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाने का सुनहरा अवसर देगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :