दैनिक ख़बरनामा 10 मई 2026चंडीगढ़ जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ में करीब 93 लाख रुपए की संपत्ति अटैच की है। यह कार्रवाई NDPS एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में की गई। पुलिस के अनुसार यह संपत्ति कथित तौर पर नशा तस्करी से कमाए गए पैसों से खरीदी गई थी।जानकारी के मुताबिक, मामला 14 जनवरी 2026 का है। जम्मू के नरवाल स्थित राजीव नगर निवासी अरुण सिंह को नाका चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से 5.61 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस को ड्रग्स तस्करी से जुड़े नेटवर्क और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के सुराग मिले। इसी कड़ी में पुलिस टीम चंडीगढ़ पहुंची, जहां अरुण सिंह के भाई और सह-आरोपी ऋषि सिंह के रहने की जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-38A स्थित एक मकान को ड्रग्स कारोबार से अर्जित रकम से खरीदा गया था। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए संपत्ति अटैच कर दी।जम्मू-कश्मीर पुलिस इन दिनों “नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर” अभियान के तहत लगातार एंटी-ड्रग ऑपरेशन चला रही है। अभियान के तहत ड्रग तस्करों की संपत्तियां अटैच करने, दस्तावेज रद्द करने और नेटवर्क तोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026