दैनिक खबरनामा 31 मार्च 2026 चंडीगढ़ पुलिस विभाग में तैनात एक हवलदार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हवलदार सुनील के रूप में हुई है, जो सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी में रेहड़ी संचालकों से अवैध वसूली कर रहा था।जानकारी के अनुसार, हवलदार सुनील इलाके में बीट इंचार्ज के रूप में तैनात था और एक रेहड़ी वाले से हर महीने तय रकम के रूप में रिश्वत लेता था। आरोप है कि सब्जी मंडी में अवैध रूप से रेहड़ी लगाने की अनुमति देने के बदले वह यह मंथली वसूली करता था।इससे परेशान होकर रेहड़ी संचालक ने मामले की शिकायत CBI को दी। शिकायत के आधार पर एजेंसी ने पूरी योजना के तहत ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया। तय समय पर जैसे ही हवलदार सुनील ने रिश्वत की रकम ली, CBI की टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। CBI अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस वसूली में कोई और भी शामिल था या नहीं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेयर चुनाव से पहले सदन में सियासी सरगर्मी तेज, जोड़-तोड़ की आशंका

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)नगर निगम की वर्ष 2025 की अंतिम हाउस…
Share to :

चंडीगढ़ में स्टेट लेवल महिला हॉकी खिलाड़ी की चाकू मारकर हत्या, पुश्तैनी मकान विवाद में 2 आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ 6 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ सेक्टर-38 में एक…
Share to :

चंडीगढ़ में ऊंची इमारतों का रास्ता साफ, FAR बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा

चंडीगढ़ 20 जनवरी( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम की तर्ज…
Share to :

सड़क हादसों पर बड़ा कदम चंडीगढ़ में ‘सेफ सिस्टम अप्रोच’ पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

चंडीगढ़ 4 जनवरी 2026 ( जगदीश कुमार ) चंडीगढ़। सड़क हादसों में…
Share to :